सभी मतदान केंद्रों पर नौ से लगेगा शिविर
खगड़ियाः आगामी नौ मार्च को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर शिविर लगाये जायेंगे. जहां छुटे हुए मतदाताओं के नाम सूची में शामिल करने के लिये उनके आवेदन लिये जायेंगे. नये मतदाताओं के बीच इपिक का वितरण किया जायेगा. उक्त बातें डीएम सह निर्वाचन पदाधिकारी संजय कुमार सिंह ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कही. […]
खगड़ियाः आगामी नौ मार्च को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर शिविर लगाये जायेंगे. जहां छुटे हुए मतदाताओं के नाम सूची में शामिल करने के लिये उनके आवेदन लिये जायेंगे. नये मतदाताओं के बीच इपिक का वितरण किया जायेगा.
उक्त बातें डीएम सह निर्वाचन पदाधिकारी संजय कुमार सिंह ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कही. उन्होंने कहा कि सभी केंद्रों पर मतदाता सूची चिपकायें जायेंगे. तथा केंद्र के बीएलओ मतदाता सूची एवं नाम जोड़ने वाले प्रपत्र छह लेकर वहां उपस्थित रहेंगे. छूटे हुए मतदाता अपने-अपने केंद्रों पर जाकर सूची का अध्ययन करेंगे. अगर सूची में उनका नाम नहीं हो तो वे आवेदन देकर अपना नाम मतदाता सूची में जुड़ता सकते हैं. डीएम ने बताया कि शिविर के लिए प्रचार-प्रसार के निर्देश दिये गये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










