खगड़िया में 30 अप्रैल को मतदान
खगड़ियाः आगामी 30 अप्रैल को होने वाली खगड़िया लोकसभा चुनाव के लिए 1363 मतदान केंद्र बनाये गये हैं. जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी संजय कुमार सिंह ने बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव के लिए खगड़िया संसदीय क्षेत्र में 1363 मतदान केंद्र हैं. जिसमें खगड़िया जिले में 876, सिमरी बख्तियारपुर […]
खगड़ियाः आगामी 30 अप्रैल को होने वाली खगड़िया लोकसभा चुनाव के लिए 1363 मतदान केंद्र बनाये गये हैं. जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी संजय कुमार सिंह ने बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव के लिए खगड़िया संसदीय क्षेत्र में 1363 मतदान केंद्र हैं. जिसमें खगड़िया जिले में 876, सिमरी बख्तियारपुर में 264 तथा हसनपुर में 223 मतदान केंद्र हैं.
उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव में 14 लाख 74 हजार 516 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे. जिसमें सात लाख 82 हजार 859 पुरुष तथा छह लाख 91 हजार 606 महिला मतदाता शामिल हैं. उन्होंने बताया कि बुधवार से आचार संहिता लागू हो गया है. आगामी लोकसभा चुनाव निष्पक्ष तथा बेदाग चुनाव होगा. कोई दुराव व छिपाव नहीं होगा और नहीं किसी का पक्ष लिया जायेगा.
उन्होंने बताया कि चुनाव को लेकर कोषांगो का गठन कर लिया गया है. सभी कोषांग द्वारा चुनाव की तैयारी की जा रही है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि लोकसभा चुनाव में प्रत्याशियों को 18 दिनों तक प्रचार- प्रसार करने का मौका मिलेगा. उन्होंने बताया कि दो अप्रैल से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जायेगी. नौ अप्रैल को तीन बजे दिन तक प्रत्याशियों द्वारा नामांकन कराया जा सकता है. बताया कि 10 अप्रैल को स्क्रूटनी तथा 12 अप्रैल को नाम वापसी की तिथि निर्धारित की गयी है. वहीं 30 अप्रैल को मतदान तथा 16 मई को मतगणना होगा. इस दौरान नॉडल कोड ऑफ कंडक्ट का पालन किया जायेगा. प्रत्याशी किसी भी बिजली पोल, टेलीफोन फोन या सरकारी संपत्ति पर बैनर या पोस्टर नहीं लगा सकते हैं. निजी जमीन पर पोस्टर लगाने से पहले भू-स्वामी की स्वीकृति लेकर जमा करना होगा.
डीएम ने बताया कि किसी भी समारोह में 10 बजे रात्रि के बाद ध्वनि विस्तारक यंत्र का प्रयोग पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. किसी भी वाहन में काला शीशा, ट्रिपल लोडिंग, लाल बत्ती मिलने पर अविलंब कार्रवाई की जायेगी. 50 हजार से अधिक की राशि लेकर जाने व आने वाले व्यक्ति से उचित कारण पूछा जायेगा. मौके पर एडीएम एमएच रहमान, एसडीओ शीर्षत कपिल अशोक, एएसपी राजीव रंजन, डीएसओ डीएन झा, जिला पंचायती राज पदाधिकारी सियाराम सिंह आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










