प्रभात खबर टी-20 ट्रायल मैच 11 से
खगड़ियाः स्थानीय जेएनकेटी के मैदान में प्रभात खबर द्वारा आयोजित होने वाले प्रभात खबर टी- 20 क्रिकेट चैंपियन ट्रॉफी के लिए 11 मार्च से दो दिवसीय ट्रायल मैच कराया जायेगा. जिसकी सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है. प्रभात खबर अखबार में प्रकाशित टी-20 क्रिकेट चैंपियन ट्रॉफी के लिए खिलाड़ी फार्म भर कर प्रभात खबर […]
खगड़ियाः स्थानीय जेएनकेटी के मैदान में प्रभात खबर द्वारा आयोजित होने वाले प्रभात खबर टी- 20 क्रिकेट चैंपियन ट्रॉफी के लिए 11 मार्च से दो दिवसीय ट्रायल मैच कराया जायेगा. जिसकी सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है.
प्रभात खबर अखबार में प्रकाशित टी-20 क्रिकेट चैंपियन ट्रॉफी के लिए खिलाड़ी फार्म भर कर प्रभात खबर के कार्यालय में जमा कर सकते हैं. वहीं खगड़िया जिला क्रिकेट संघ के सचिव सदानंद प्रसाद को प्रभात खबर टी-20 क्रिकेट चैंपियन ट्रॉफी ट्रायल मैच के लिए चयनकर्ता बनाया गया है. श्री प्रसाद ने कहा कि यह युवा खिलाड़ियों के लिए सुनहरा अवसर हैं.
ऐसे आयोजन से युवा वर्ग के खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ता हैं. प्रभात खबर के द्वारा आयोजित टी-20 क्रिकेट मैच का आयोजन एक सराहनीय कदम हैं. उन्होंने अधिक से अधिक खिलाड़ियों को भाग लेने की अपील की है. उन्होंने कहा कि ट्रायल के उपरांत प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन कर 15 सदस्यीय जिला स्तरीय टीम का गठन किया जायेगा. ट्रायल मैच का आयोजन निष्पक्ष व स्वच्छ तरीके से किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










