कल से होगी मैट्रिक की परीक्षा

Updated:
विज्ञापन

खगड़ियाः मैट्रिक परीक्षा को लेकर जिले मे 20 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. गोगरी अनुमंडल में 13 तथा सदर अनुमंडल में सात परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. सभी परीक्षा केंद्रों के अंदर व बाहर पर्याप्त व्यवस्था की गयी है. कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न कराने के लिए डीएम व एसपी ने संयुक्त आदेश जारी कर सभी […]

विज्ञापन

खगड़ियाः मैट्रिक परीक्षा को लेकर जिले मे 20 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. गोगरी अनुमंडल में 13 तथा सदर अनुमंडल में सात परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. सभी परीक्षा केंद्रों के अंदर व बाहर पर्याप्त व्यवस्था की गयी है. कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न कराने के लिए डीएम व एसपी ने संयुक्त आदेश जारी कर सभी परीक्षा केंद्रों पर दो दंडाधिकारियों व पुलिस की तैनाती की गयी है.

सभी केंद्राधीक्षकों को भी नकल रोकने के लिए विशेष निर्देश दिये गये हैं. उत्तम आचरण वाले वीक्षकों को ही परीक्षा केंद्रों में ड्यूटी लगाने के अलावे परीक्षार्थियों की जांचोपरांत ही उन्हें परीक्षा केंद्र के भीतर प्रवेश करने की अनुमति देने का निर्देश दिया गया है. डीएम ने परीक्षा हॉल की वीडियो ग्राफी कराने को भी कहा है. ताकि नकल करने वालों को पकड़ा जा सके.

डीएम संजय कुमार सिंह ने दोनों एसडीओ को परीक्षा केंद्रों के बाहर भीड़ इकट्ठा होने से रोकने के लिए सभी केंद्रों पर धारा 144 लगाने तथा केंद्र के आस-पास/ शहर के सभी फोटो स्टेट की दुकानों को परीक्षा अवधी के दौरान बंद रखने का निर्देश दिया है. परीक्षा में नकल करने तथा संरक्षण देने वाले अभिभावक/वीक्षकों पर भी कार्रवाई की बातें कही गयी है.

कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न कराने के लिए डीडीसी अब्दुल बहाव अंसारी को गोगरी अनुमंडल में तथा एडीएम एमएच रहमान को सदर अनुमंडल के सभी परीक्षा केंद्रों पर वरीय पदाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया है. इसके साथ साथ वरीय पदाधिकारी को भी इसमें लगाया गया है. डीएम ने परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों के बैठने पेयजल आदि की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के भी निर्देश दिये हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन