नौ माह में बंटे 58 प्रतिशत ऋण

Updated:
विज्ञापन

खगड़िया: ऋण वितरण करने में सबसे आगे रहने वाले बैंकों की स्थिति इस वित्तीय वर्ष अच्छी नहीं रही है. जिले के अग्रणी बैंक यूनियन बैंक एवं स्टेट बैंक ऑफ इंडिया जैसे बैंकों ने इस वित्तीय वर्ष में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है. इन दोनों के द्वारा दिसंबर माह तक लक्ष्य के विरुद्ध 40 प्रतिशत से […]

विज्ञापन

खगड़िया: ऋण वितरण करने में सबसे आगे रहने वाले बैंकों की स्थिति इस वित्तीय वर्ष अच्छी नहीं रही है. जिले के अग्रणी बैंक यूनियन बैंक एवं स्टेट बैंक ऑफ इंडिया जैसे बैंकों ने इस वित्तीय वर्ष में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है. इन दोनों के द्वारा दिसंबर माह तक लक्ष्य के विरुद्ध 40 प्रतिशत से भी कम ऋण बांटा गया है.

जिससे जिले का एसीपी प्रभावित हुआ है. विभागीय जानकारी के मुताबिक दिसंबर तक जिले में विभिन्न बैंकों ने 58 प्रतिशत ही ऋण का वितरण किया है. एलडीएम सजल चटराज के मुताबिक 986 करोड़ लक्ष्य के विरुद्ध 555 करोड़ रुपये ऋण का वितरण 31 दिसंबर तक किया गया है. जिसमें आइसीआइसीआइ बैंक ने लक्ष्य से काफी अधिक ऋण का वितरण किया है.

बिहार ग्रामीण बैंक ने भी लक्ष्य के विरुद्ध शत-प्रतिशत ऋण का वितरण किया है. केनरा बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा के प्रदर्शन पर भी संतोष व्यक्त करते हुए एलडीएम ने सभी बैंकों को दो माह में शत-प्रतिशत ऋण वितरण करने का निर्देश दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन