लालबत्ती वाले वाहनों की भी करें चेकिंग:डीएम

Updated:
विज्ञापन

-उतारे जायेंगे वाहनों में लगे काले शीशे खगड़ियाः समाहरणालय सभागार में बुधवार को आगामी लोकसभा की तैयारी को लेकर डीएम संजय कुमार सिंह एवं एसपी दीपक वर्णमाल ने बैठक की. मौके पर कर्मियों को कई निर्देश दिये गये. बैठक में डीएम ने लोकसभा के अधिसूचना जारी होने के दो दिनों के अंदर वाहन में काला […]

विज्ञापन

-उतारे जायेंगे वाहनों में लगे काले शीशे

खगड़ियाः समाहरणालय सभागार में बुधवार को आगामी लोकसभा की तैयारी को लेकर डीएम संजय कुमार सिंह एवं एसपी दीपक वर्णमाल ने बैठक की. मौके पर कर्मियों को कई निर्देश दिये गये. बैठक में डीएम ने लोकसभा के अधिसूचना जारी होने के दो दिनों के अंदर वाहन में काला शीशा पर अविलंब रोक लगाने का निर्देश दिया है. वहीं लाल बत्ती वाले वाहनों के चेकिंग निश्चित रूप से करने का निर्देश दिया है.

उन्होंने उपस्थित अधिकारी व कर्मी को अधिसूचना जारी के दो दिनों के अंदर राजनीति बैनर- पोस्टर को हटाने का निर्देश देते हुए राजनीति रैली पर रोक लगाने का निर्देश दिया. जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सीओ एवं संबंधित थानाध्यक्ष को प्रखंड वार सेक्टर बनाने का निर्देश दिया है. जिले के सभी बूथों का निरीक्षण करने का निर्देश देते हुए मतदान पूर्व तथा मतदान समाप्ति पर चुनाव में भ्रमण करने वाले वाहनों का रूट चार्ट तैयार का निर्देश दिया है.

डीएम ने बूथ निरीक्षण के लिये संबंधित बीडीओ, सीओ एवं थानाध्यक्षों को जिम्मेदारी दी है. चुनाव संबंधी सभी क्रियाकलापों का मोनेटरिंग स्वयं डीएम करेंगे. मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन