शराब से दूर रहने की बच्चों ने ली शपथ

Published at :07 Apr 2016 5:14 AM (IST)
विज्ञापन
शराब से दूर रहने की बच्चों ने ली शपथ

बेलदौर : प्रखंड क्षेत्र के नव जागृति शिक्षण संस्थान माली में शराबबंदी को लेकर लोगों के बीच जागरूकता फैलाने के लिए बच्चों ने कार्यक्रम का आयोजन किया. जिसमें शराब से समाज को मुक्ति दिलाने के लिए स्कूली बच्चों ने बिहार सरकार के निर्णयों की सराहना करते हुए इस अभियान को सफल बनाने के समाज के […]

विज्ञापन

बेलदौर : प्रखंड क्षेत्र के नव जागृति शिक्षण संस्थान माली में शराबबंदी को लेकर लोगों के बीच जागरूकता फैलाने के लिए बच्चों ने कार्यक्रम का आयोजन किया. जिसमें शराब से समाज को मुक्ति दिलाने के लिए स्कूली बच्चों ने बिहार सरकार के निर्णयों की सराहना करते हुए इस अभियान को सफल बनाने के समाज के सभी लोगों से मिल कर कदम बढ़ाने की अपील की. समाज को इस बुराई से बचाने के लिए स्कूली छात्र- छात्राओं को भी शिक्षकों ने जागरूक किया.

आयोजकों ने बच्चों को शराब के सेवन से समाज पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव व इससे होने वाली बर्बादी एवं शराब से होने वाली बीमारियों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि शराब के सेवन से शराबी की अकाल मौत तक हो जाती है. सरकार के इस निर्णय से इसके सेवन पर रोक लगेगी तथा समाज तरक्की के रास्ते पर आगे बढ़ेगा. परिचर्चा के दौरान शराब सेवन से होन वाले सड़क हादसे ,हत्या ,बलात्कार जैसे आपराधिक मामले घटित होने की जानकारी से अवगत कराया गया.

इस दौरान संस्थान के शिक्षकों के संग बच्चों ने कहा कि आओ इस अभियान में भागीदारी निभाकर समाज व देश की अस्मिता को बचाये रखें. इसके बाद स्कूली बच्चों को समाज को शराब से मुक्त करवाने में अपनी अहम भूमिका निभाने का संकल्प लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन