कोडरमा स्टेशन पार्किंग में भीषण आग, डेढ़ घंटे के बाद पाया गया काबू

Updated:
विज्ञापन
koderma fire incident

कोडरमा स्टेशन पार्किंग में भीषण आग

Koderma News: कोडरमा स्टेशन के दक्षिणी छोर स्थित रेलवे की पार्किंग में देर रात आग लग गई. वार्ड पार्षद मनीष चौधरी की तत्परता से तुरंत फायर ब्रिगेड और स्टेशन प्रबंधन को सूचना दी गई. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

कोडरमा से विकास कुमार की रिपोर्ट

Koderma News: झारखंड के कोडरमा स्टेशन के दक्षिणी छोर पर स्थित रेलवे के अधिकृत पार्किंग में भीषण आग लग गई. घटना रात के 2:30 बजे की बताई जा रही है, हालांकि उस वक्त पार्किंग में लोगों की आवाजाही कम थी, ऐसे में जान-माल का नुकसान भी काफी कम हुआ है, लेकिन समय रहते अगर आग पर काबू नहीं पाया गया होता, तो लाखों रुपए के रेलवे के केबल और पार्किंग में खड़ी कई बसों और कारों को नुकसान पहुंच सकता था. 

वार्ड पार्षद की तत्परता से मिली शुरुआती सूचना 

स्थानीय वार्ड पार्षद मनीष चौधरी की तत्परता से आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड और स्टेशन प्रबंधक को दी गई. हालांकि जब तक फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंचती वार्ड पार्षद ने अपने सहयोगियों के मदद से आग पर काबू पाने का काफी प्रयास किया, लेकिन आग लगातार विकराल रूप धारण कर रहा था, ऐसे में फायर स्ट्रिंगर की मदद से पहले तो आग को फैलने से रोका गया, उसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम पहुंचने के बाद तकरीबन डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत से आग को पूरी तरह से बुझाया जा सका. रात होने की वजह से लोगों की आवाज भी काफी कम थी, ऐसे में शहर के बिजी इलाके में स्थित कोडरमा स्टेशन तक पहुंचने में फायर ब्रिगेड की गाड़ी को भी आसानी हुई.

घटना और भी भयावह हो सकती थी

घटना की जानकारी देते हुए वार्ड पार्षद मनीष चौधरी ने बताया कि रात 2:30 बजे के आसपास पार्किंग में लगी आग धीरे-धीरे फैलती जा रही थी, जिसे बुझाने के लिए उन्होंने स्टेशन परिसर में मौजूद लोगों की मदद ली और आग बुझाने का प्रयास किया. बाद में फायर ब्रिगेड की टीम ने आग को बुझाया. वहीं, स्टेशन प्रबंधक विकास कुमार ने बताया कि समय रहते अगर आग पर काबू नहीं पाया जाता तो यह घटना और भी भयावह हो सकती थी. 

इसे भी पढ़ें: झारखंड में जल्द लागू होगी नई हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम, लाखों सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

इसे भी पढ़ें: गढ़वा के मिलावटखोरों पर एसडीएम साहेब का सर्जिकल स्ट्राइक, 3 क्विंटल मिठाइयां मिट्टी में दफन

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola