मद्य निषेध. डीएम के संग सभी कर्मियों ने शराब का सेवन नहीं करने का लिया संकल्प

Published at :06 Apr 2016 6:09 AM (IST)
विज्ञापन
मद्य निषेध. डीएम के संग सभी कर्मियों ने शराब का सेवन नहीं करने का लिया संकल्प

शपथ लेता हूं, नहीं पीऊंगा शराब पुलिस विभाग के बाद अब जिला प्रशासन के सभी विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों ने शराब से दूर रहने तथा दूसरों को भी इसके लिये प्रेरित करने का संकल्प लिया है. खगड़िया : मंगलवार को समाहरणालय के साथ साथ जिले के सरकारी कार्यालयों में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन […]

विज्ञापन

शपथ लेता हूं, नहीं पीऊंगा शराब

पुलिस विभाग के बाद अब जिला प्रशासन के सभी विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों ने शराब से दूर रहने तथा दूसरों को भी इसके लिये प्रेरित करने का संकल्प लिया है.
खगड़िया : मंगलवार को समाहरणालय के साथ साथ जिले के सरकारी कार्यालयों में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया .जहां अधिकारियों के साथ साथ सभी कर्मियों ने शराब का सेवन नहीं करने का संकल्प लिया. समाहरणालय में डीएम साकेत कुमार के नेतृत्व में डीडीसी अब्दूल बहाव अंसारी
,वरीय उपसर्माहता क्रमश: मुकेश कुमार सिन्हा, संजीव चौधरी, प्रियंका कुमारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी सियाराम सिंह ,जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी विपीन कुमार ,जिला जनसंपर्क पदाधिकारी कमल सिंह सहित समाहरणालय व डीआरडीए के सभी कर्मियों ने शराब से दूर रहने का संकल्प लिया. अनुमंडल कार्यालय में भी में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शराब छोड़ने का संकल्प लिया गया. एसडीओ शिव कुमार शैव ,डीसीएलआर ओम प्रकाश महतो सहित अनुमंडल कार्यालय में पदस्थापित सभी कर्मी शामिल हुए .स्वास्थ्य, बिजली, पीडब्ल्यूडी, बाढ़ प्रमंडल एक एवं दो पथ निर्माण विभाग , ग्रामीण कार्य विभाग सहित सरकारी विभागों में भी शराब छोड़ने का संकल्प इन विभागों के वरीय पदाधिकारी से लेकर अन्य कर्मियो के द्वारा लिया गया.
शराबबंदी की हो रही सराहना
महेशखूंट : सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शराब पर पाबंदी लगा कर सराहनीय काम किया है. इसकी चारों ओर प्रशंसा हो रही है. लोगों का कहना है कि शराबबंदी का निर्णय साबित करता है कि गरीब व नि:सहाय के कल्याण के बारे में सरकार सजग है.
इसको लेकर शीशबन्नी में एक समारोह आयोजित कर शराबबंदी के लिए मुख्यमंत्री सहित बिहार सरकार की प्रशंसा की गयी. लोक गायक प्रशांत प्रेमी ने अपने गाने शराब बंद करी के बड़ा निक काम कैलौ हो नितीश बाबू .अब गरीब के बच्चा पढ़ लिखके बढ़ते आगू … सुनाकर लोगों को झूमने पर विवश कर दिया. जदयू नेता कुणाल कुमार ने भी कहा कि शराब बंद होने से समाज का कल्याण होगा. मौके पर अरुण कुमार यादव,नन्दकिशोर कुमार, बाधम्बर कुमार, विकास कुमार, दुलारचन्द कुमार, अशोक सिंह,रधुनन्दन सिंह,अमरेश कुमार यादव आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन