कांग्रेस शासित राज्यों के साथ हो रही साजिश

खगड़िया : कांग्रेस शासित राज्यों के खिलाफ केंद्र सरकार द्वारा किये जा रहे अलोकतांत्रिक और अमर्यादित व्यवहार के विरूद्ध पार्टी की जिला कमेटी की ओर से विरोध मार्च निकाला गया. जिसमें दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया. विरोध मार्च का नेतृत्व करते हुये जिलाध्यक्ष कुमार भानु प्रताप उफ गुड्डु पासवान ने कहा कि मौजूदा केन्द्र […]
खगड़िया : कांग्रेस शासित राज्यों के खिलाफ केंद्र सरकार द्वारा किये जा रहे अलोकतांत्रिक और अमर्यादित व्यवहार के विरूद्ध पार्टी की जिला कमेटी की ओर से विरोध मार्च निकाला गया. जिसमें दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया. विरोध मार्च का नेतृत्व करते हुये जिलाध्यक्ष कुमार भानु प्रताप उफ गुड्डु पासवान ने कहा कि मौजूदा केन्द्र सरकार द्वारा उत्तराखंड सरकार के खिलाफ एक षडयंत्र के तहत काम किया गया है. उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार अपना जनाधार घटते देखकर अब अलोकतांत्रिक तरीके से सत्ता हासिल करना चाहती है. जिस तरह केन्द्र सरकार उत्तराखंड,
अरुणाचल प्रदेश में भी अलोकतांत्रिक व्यवहार किया है, उसे जनता कभी माफ नहीं करेगी. कांग्रेस उपाध्यक्ष मुनमुन सिंह, जिला प्रवक्ता अरुण ने कहा कि केन्द्र सरकार कांग्रेस शासित राज्यों में सरकार को अपदस्थ कर पिछले दरवाजे से राष्ट्रपति शासन के जरिये सत्ता पर काबिज होना चाहती है. कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार छोटे-छोटे व्यवसायियों पर नाजायज कानून थोपना चाहती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




