छात्रों को गोली मारने का आरोपी गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :22 Feb 2016 1:13 AM (IST)
विज्ञापन

खगड़िया : चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र के समीर नगर मोहल्ले में शनिवार को गोलीबारी में दो छात्र जख्मी हो गये थे. उक्त मामले के आरोपी भूदेव भास्कर को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष प्रतोष कुमार ने बताया कि घायल सिंटू के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. इसमें भूदेव भास्कर को […]
विज्ञापन
खगड़िया : चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र के समीर नगर मोहल्ले में शनिवार को गोलीबारी में दो छात्र जख्मी हो गये थे. उक्त मामले के आरोपी भूदेव भास्कर को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया.
थानाध्यक्ष प्रतोष कुमार ने बताया कि घायल सिंटू के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. इसमें भूदेव भास्कर को मुख्य आरोपी बनाया गया था. थानाध्यक्ष ने बताया कि अरुण यादव के विरुद्ध भी आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज कर रायफल को जब्त कर लिया गया है.
उल्लेखनीय है कि बीते शनिवार को चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र के समीर नगर में दो छात्रों को भूदेव ने गोली मार कर जख्मी कर दिया था. उसके बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर गिरफ्तारी की मांग की थी. साथ ही घायल चंदर नगर रॉको निवासी सिंटू कुमार व रितेश आनंद की स्थिति में सुधार होने लगा है. घायल दोनों छात्र का इलाज बेगूसराय में किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




