गढ़वा डीसी का बंशीधरनगर में एक्शन: ऑफिस से गायब मिले कार्यपालक पदाधिकारी, मांगा स्पष्टीकरण

श्री बंशीधरनगर में निरीक्षण करते डीसी
Garhwa News: गढ़वा के बंशीधरनगर में डीसी अनन्य मित्तल ने निरीक्षण किया. नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी ऑफिस से गायब मिले, जिस पर स्पष्टीकरण मांगा गया. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.
गढ़वा से अविनाश की रिपोर्ट
Garhwa News: झारखंड के गढ़वा जिले के उपायुक्त अनन्य मित्तल ने श्री बंशीधरनगर में प्रशासनिक अमले की क्लास लगाई. उपायुक्त ने नगर पंचायत, प्रखंड, अंचल और अनुमंडल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को सख्त चेतावनी दी और व्यवस्था में सुधार के कड़े निर्देश दिए.
नगर पंचायत कार्यालय में दिखी लापरवाही
निरीक्षण की शुरुआत नगर पंचायत कार्यालय से हुई. यहां उपायुक्त तब भड़क गए जब उन्हें पता चला कि उनके आने की सूचना होने के बावजूद कार्यपालक पदाधिकारी बिना किसी पूर्व सूचना के ऑफिस से गायब हैं. उपायुक्त ने इसे अनुशासनहीनता मानते हुए संबंधित अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया.
लंबित मामलों पर नाराजगी
अंचल कार्यालय के निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने म्यूटेशन (दाखिल-खारिज) के लंबित मामलों पर नाराजगी जताई. उन्होंने स्पष्ट कहा कि भूमि संबंधी मामलों में आम जनता को चक्कर न कटवाएं. लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर जल्द निष्पादन करें. राइट टू सर्विस एक्ट का सख्ती से पालन हो जिससे कि सेवाएं समय पर मिल सकें. अनुमंडल कार्यालय के निरीक्षण में उपायुक्त ने पाया कि वहां शौचालय की स्थिति बेहद खराब और असंतोषजनक है. उन्होंने तुरंत नगर पंचायत के साथ तालमेल बिठाकर वहां सार्वजनिक शौचालय निर्माण का आदेश दिया. साथ ही, जन्म प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया को पारदर्शी और जांच आधारित बनाने का निर्देश दिया.
अधिकारियों को दिए निर्देश
निरीक्षण में उपायुक्त ने सभी अधिकारियों और कर्मियों को से कहा कि प्रशासन का मुख्य उद्देश्य जनता को त्वरित सेवा देना है. उन्होंने ऑफिसों में साफ-सफाई बनाए रखने और फाइलों के समयबद्ध निष्पादन पर जोर दिया. इस औचक निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर मिर्धा, बीडीओ रोशन कुमार, अंचल अधिकारी विकास कुमार सिंह समेत कई जिला स्तरीय पदाधिकारी मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें: ‘मुझे मेरे पति से मिलना है’ सुनते ही जल्लाद बन गया ससुर, लाठी से पीटकर बहू को किया अधमरा
इसे भी पढ़ें: लोहरदगा में दर्दनाक हादसा, इमली पेड़ की डाली काटते समय मजदूर की मौत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By श्वेता वैद्य
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










