ऑटो पलटा, आधा दर्जन लोग घायल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :22 Feb 2016 1:12 AM (IST)
विज्ञापन

अलौली : थाना क्षेत्र के खगड़िया अलौली मुख्य मार्ग पर रविवार को घूरन डेरा एवं इचरुआ मुसहरी के बीच ऑटो पलट जाने के कारण आधा दर्जन लोग घायल हो गये. घायलों का पीएचसी में प्राथमिक उपचार कर रेफर कर दिया गया है. मिली जानकारी के अनुसार खगड़िया से अलौली जा रहा ऑटो घूरन डेरा के […]
विज्ञापन
अलौली : थाना क्षेत्र के खगड़िया अलौली मुख्य मार्ग पर रविवार को घूरन डेरा एवं इचरुआ मुसहरी के बीच ऑटो पलट जाने के कारण आधा दर्जन लोग घायल हो गये. घायलों का पीएचसी में प्राथमिक उपचार कर रेफर कर दिया गया है.
मिली जानकारी के अनुसार खगड़िया से अलौली जा रहा ऑटो घूरन डेरा के समीप पलट गया. इसके कारण ऑटो पर सवार आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये. ग्रामीणों ने बताया कि खगड़िया से अलौली आ रहे ऑटो के चालक ने संतुलन खो दिया. ऑटो पलटने से दहमा खैरी पंचायत के लगौरा गांव की अरहुलिया देवी, गोलिया कुमारी, जगनारायण यादव, कलवारा घाट के नंदू सदा, नागो सदा आदि लोग घायल हो गये. घायल को पीएचसी से सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. इस दौरान एक एएनएम किरण भारती भी घायल हो गयीं.
प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि ऑटो पर लगभग एक दर्जन लोग सवार थे. घायलों को लोगों ने आनन फानन मे ंपीएचसी पहुंचाया. घटना की जानकारी मिलते ही सीओ चौधरी वसंत कुमारी, प्रभारी थानाध्यक्ष उमाशंकर रजक, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी आरएन चौधरी, डॉ परमानंद सिन्हा पहुंच गये .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




