गोली लगने से दो छात्र जख्मी, रेफर

Published at :21 Feb 2016 7:58 AM (IST)
विज्ञापन
गोली लगने से दो छात्र जख्मी, रेफर

दुस्साहस. समाहरणालय से कुछ दूरी पर दिनदहाड़े गोलीबारी, गुस्साये लोग उतरे सड़क पर खगड़िया : समाहरणालय से कुछ दूरी पर समीर नगर मोहल्ले में शनिवार को दिनदहाड़े गोलीबारी में दो छात्र जख्मी हो गये. चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र में हुई वारदात के बाद अफरातफरी मच गयी. आनन-फानन में घायलों को सदर अस्पताल में भरती कराया […]

विज्ञापन
दुस्साहस. समाहरणालय से कुछ दूरी पर दिनदहाड़े गोलीबारी, गुस्साये लोग उतरे सड़क पर
खगड़िया : समाहरणालय से कुछ दूरी पर समीर नगर मोहल्ले में शनिवार को दिनदहाड़े गोलीबारी में दो छात्र जख्मी हो गये. चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र में हुई वारदात के बाद अफरातफरी मच गयी. आनन-फानन में घायलों को सदर अस्पताल में भरती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेगूसराय रेफर कर दिया गया. घटना के कारणों का पता अभी नहीं चल पाया है.
घायलों में चंदर नगर रॉको निवासी भदैय प्रसाद यादव का पुत्र सिंटू कुमार (24) व तनुक लाल का पुत्र रितेश आनंद हैं. बताया जाता है कि बीए पार्ट वन का फाॅर्म भर कर चंदन नगर स्थित घर लौटते समय अचानक गोलीबारी शुरू हो गयी. इसमें सिंटू के पैर में दो गोली, तो रितेश कुमार के हाथ में एक गोली लगी है. घटना की जानकारी के बाद सदर एसडीओ शिव कुमार शैव सहित पुलिस अधिकारी ने सदर अस्पताल पहुंच कर मुआयना किया. इधर, घटना के बाद लोगों में दहशत के साथ-साथ जबरदस्त गुस्सा है. लोगों ने पुलिस प्रशासन को आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है.
घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है. वहीं घटना के विरोध में कोसी कॉलेज रोड जाम कर दिया गया. मौके पर सदर एसडीओ श्री शैव सहित कई थानों की पुलिस ने समझा-बुझा कर आक्रोशित लोगों को शांत कराया. इधर, सदर एसडीपीओ रामानंद सागर ने बताया कि छानबीन की जा रही है. जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन