कदाचार हुआ, तो संबंधित केंद्र की परीक्षा कर दी जायेगी रद्द

खगड़िया : स्वच्छ एवं कदाचार मुक्त मैट्रिक एवं इंटर की परीक्षा संपन्न कराने के लिए शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव ने डीएम व एसपी को पत्र लिखा है. पत्र के मुताबिक जिस परीक्षा केंद्र पर कदाचार होगा, वहां की परीक्षा को तत्काल रद्द कर दिया जायेगा. प्रधान सचिव ने डीएम को स्पष्ट रूप से यह […]
खगड़िया : स्वच्छ एवं कदाचार मुक्त मैट्रिक एवं इंटर की परीक्षा संपन्न कराने के लिए शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव ने डीएम व एसपी को पत्र लिखा है. पत्र के मुताबिक जिस परीक्षा केंद्र पर कदाचार होगा, वहां की परीक्षा को तत्काल रद्द कर दिया जायेगा. प्रधान सचिव ने डीएम को स्पष्ट रूप से यह निर्देश दिया है तथा ऐसे परीक्षा केंद्र पर वीक्षकों की तैनाती अब केंद्राधीक्षकों के अनुसार नहीं होगी.
प्रधान सचिव ने चुनावी प्रक्रिया के अनुरूप वीक्षकों की सूची का अनुमंडल स्तर पर रेंडमाइजेशन कर उन्हें परीक्षा केंद्रों पर प्रतिनियुक्त करने का निर्देश दिया है. परीक्षा अवधि के दौरान शहर के सभी फोटो स्टेट की दुकानों को बंद रखने एवं सभी परीक्षा केंद्रों पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए धारा 144 लागू करने को भी कहा गया है. हर जिले में कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण माहौल में मैट्रिक एवं इंटर की परीक्षा संपन्न कराने के लिए इसके पूर्व भी राज्य स्तर से वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के जरिये निर्देश दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




