आरजी कर अस्पताल मामले में नया अपडेट, सीबीआइ ने दाखिल की 10वीं स्टेटस रिपोर्ट

Author Ashish Jha
Updated:
विज्ञापन

आरजी कर अस्पताल

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

R G Kar Case: पीड़िता की मां ने मीडिया से बातचीत में कहा कि सीबीआइ की भूमिका को लेकर कई शिकायतें हैं, लेकिन फिलहाल चुनावी माहौल के कारण वह इस पर खुलकर कुछ नहीं कह रही हैं.

विज्ञापन

RG Kar Case: कोलकाता. आरजी कर अस्पताल की एक महिला डॉक्टर के कथित दुष्कर्म और हत्या मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआइ) ने गुरुवार को सियालदह अदालत में अपनी 10वीं स्टेटस रिपोर्ट दाखिल की. यह रिपोर्ट एसीजेएम न्यायाधीश सुल्तान मामूद की अदालत में पेश की गयी. सीबीआइ ने इस दौरान तीन पन्नों की स्टेटस रिपोर्ट जमा करते हुए बताया कि मामले की जांच अभी जारी है. एजेंसी की ओर से पेश वकील पार्थ सारथी दत्ता ने अदालत को बताया कि अब तक सात और व्यक्तियों से पूछताछ की गयी है और उनके बयान दर्ज किये गये हैं.

विज्ञापन

किसी बड़ी साजिश की संभावना

पीड़िता के परिवार की ओर से पेश अधिवक्ता अमर्त्य दे ने जांच पर सवाल उठाते हुए कहा कि दोषी संजय राय अकेले इस वारदात को अंजाम नहीं दे सकता. उन्होंने आशंका जतायी कि मामले के पीछे किसी बड़ी साजिश की संभावना है और सबूत मिटाने की कोशिश की गयी है. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सीबीआइ ने मुख्य आरोपी को ‘ठंडे बस्ते’ में डाल दिया है, ताकि समय के साथ मामला लोगों की याद से धुंधला पड़ जाये. सुनवाई के दौरान पीड़िता के माता-पिता भी अदालत में मौजूद रहे. इसके अलावा, टाला थाने के तत्कालीन ओसी अभिजीत मंडल भी अदालत में उपस्थित थे.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

सीबीआइ के खिलाफ कोई नयी शिकायत नहीं

दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने मामले की अगली सुनवाई की तारीख पांच जून निर्धारित की है. उसी दिन सीबीआइ को अगली स्टेटस रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया गया है. सुनवाई के बाद अदालत परिसर के बाहर पीड़िता की मां ने मीडिया से बातचीत में कहा कि सीबीआइ की भूमिका को लेकर कई शिकायतें हैं, लेकिन फिलहाल चुनावी माहौल के कारण वह इस पर खुलकर कुछ नहीं कह रही हैं. हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि आज की तारीख में सीबीआइ के खिलाफ कोई नयी शिकायत नहीं है. वहीं, पीड़िता के पिता ने कहा कि वे इस मामले पर अगली सुनवाई में ही विस्तार से अपनी बात रखेंगे.

Also Read: I-PAC ED Raid: ममता बनर्जी ने किया राज्य सत्ता का गलत इस्तेमाल, सुप्रीम कोर्ट को ईडी ने बतायी सारी बात

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola