रोजगार शिविर में उमड़ी युवकों की भारी भीड़

Published at :17 Feb 2016 4:46 AM (IST)
विज्ञापन
रोजगार शिविर में उमड़ी युवकों की भारी भीड़

बरारी : प्रखंड के जीविका कार्यालय बरारी में बेरोजगार युवकों के लिए लगाये गये रोजगार शिविर में काफी संख्या में युवकों ने भाग लिया. शिविर में नवभारत फर्टिलाइजर लिमिटेड एवं एसआइएस कंपनी ने भाग लिया. बिहार सरकार द्वारा बेरोजगार युवकों को रोजगार मुहैया कराने के उद्देश्य से रोजगार शिविर का आयोजन बरारी प्रखंड के जीविका […]

विज्ञापन

बरारी : प्रखंड के जीविका कार्यालय बरारी में बेरोजगार युवकों के लिए लगाये गये रोजगार शिविर में काफी संख्या में युवकों ने भाग लिया. शिविर में नवभारत फर्टिलाइजर लिमिटेड एवं एसआइएस कंपनी ने भाग लिया. बिहार सरकार द्वारा बेरोजगार युवकों को रोजगार मुहैया कराने के उद्देश्य से रोजगार शिविर का आयोजन बरारी प्रखंड के जीविका कार्यालय में किया गया.

जीविका के प्रखंड परियोजना प्रबंधक अजीत कुमार ने बताया कि बिहार ग्रामीण जीविकोपार्जन प्रोत्साहन समिति जीविका राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहार के सौजन्य से प्रखंड में रोजगार शिविर का आयोजन कर आत्मनिर्भर बनाना है. शिविर में दो कंपनी नवभारत फर्टिलाइजर लिमिटेड हैदराबाद के सीनियर ब्रांच मैनेजर सुनील सुधांशु, एसआइएस कंपनी के रिक्वायरमेंट एक्सीक्यूटिव आशीष कुमार ने कंपनी की ओर से रोजगार पर विस्तार पूर्व जानकारी दी.

यह भी बताया कि स्वच्छ मस्तिष्क से कार्य करने वाले हमेशा ऊंचाइयां पाते हैं. जिला रोजगार प्रबंधक शुभ रंजन कुमार ने बताया कि कंपनी के द्वारा कोशी जोन में पचास पद पर बहाली की प्रक्रिया शुरू की गयी. प्रखंड एवं अन्य क्षेत्रों से आये युवाओं में काम पाने को लेकर काफी उत्साह देखा गया. इस मौके पर प्रखंड क्षेत्रीय समन्वयक बरारी नीरज कुमार आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन