हमारा गांव, हमारी योजना से संवरेंगे ग्रामीण इलाके

Published at :17 Feb 2016 4:44 AM (IST)
विज्ञापन
हमारा गांव, हमारी योजना से संवरेंगे ग्रामीण इलाके

खगड़िया : सदर प्रखंड सभागार में हमारा गांव-हमारी योजना के तहत ग्राम सभा में चयनित विकास योजनाओं पर चर्चा के लिए विशेष बैठक का आयोजन किया गया. इसमें हमारा गांव-हमारी योजना के तहत चयनित योजनाओं पर विचार-विमर्श कर सुझाव लिये गये. बीडीओ रवि रंजन ने बताया कि जिन जनप्रतिनिधियों को अपने इलाके में कुछ नयी […]

विज्ञापन

खगड़िया : सदर प्रखंड सभागार में हमारा गांव-हमारी योजना के तहत ग्राम सभा में चयनित विकास योजनाओं पर चर्चा के लिए विशेष बैठक का आयोजन किया गया. इसमें हमारा गांव-हमारी योजना के तहत चयनित योजनाओं पर विचार-विमर्श कर सुझाव लिये गये. बीडीओ रवि रंजन ने बताया कि जिन जनप्रतिनिधियों को अपने इलाके में कुछ नयी योजनाओं को प्राथमिकता सूची में रखना है, तो वह सुझाव दे सकते हैं. गांवों में पानी, शौचालय, नाला व सड़क को प्राथमिकता सूची में रखते हुए विकास योजनाओं का खाका तैयार किया गया है. इसे सरकारी वेबसाइट पर अपलोड किया जा रहा है.

इसके बाद हर कोई अपने इलाके की योजना से रूबरू हो होगा. बैठक में जुलाई 2015 से लंबित वृद्धावस्था पेंशन की राशि के लिए जिला से मांग करने पर सहमति व्यक्त की गयी, ताकि होली पर्व से पहले वितरण किया जा सके. सदर प्रमुख परमानंद राय ने बताया कि बैठक के दौरान हमारा गांव हमारी योजना के तहत मनरेगा, स्वच्छता मिशन के तहत सभी विकास कार्यों की अंतिम स्वीकृति प्रखंड के सभी पंचायतों द्वारा दी गयी. जिला परिषद के शिक्षा समिति के अध्यक्ष डॉ विधानंद दास ने बैठक के दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य पर चर्चा करते हुए योजनाओं में इसे प्राथमिकता के आधार पर लेने का आग्रह किया. उन्होंने उपस्थित जनप्रतिनिधियों को अपने-अपने पंचायत के विद्यालय में पठन-पाठन व्यवस्था में सुधार के लिए सकारात्मक पहल की अपील की, ताकि बच्चों का भविष्य बेहतर बनाया जा सके. बैठक में प्रखंड क्षेत्र विभिन्न पंचायतों के मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, प्रशासनिक अधिकारी आदि मौजूद रहे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन