सेविका मैडम रैली में गयी दिल्ली, यहां बन रही थी हाजिरी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :16 Feb 2016 5:11 AM (IST)
विज्ञापन

खगड़िया : विभिन्न सरकारी योजनाओं में गड़बड़ी पकड़ने के लिये डीएम की पहल रंग लाने लगी है. बीते शनिवार को जिला टास्क फोर्स के दो दर्जन से अधिक अधिकारियाें की टीम द्वारा गोगरी प्रखंड में विभिन्न सरकारी योजनाओं की जांच में एक – एक कर गड़बड़ी सामने आ रही है. जिसके आधार पर कार्रवाई का […]
विज्ञापन
खगड़िया : विभिन्न सरकारी योजनाओं में गड़बड़ी पकड़ने के लिये डीएम की पहल रंग लाने लगी है. बीते शनिवार को जिला टास्क फोर्स के दो दर्जन से अधिक अधिकारियाें की टीम द्वारा गोगरी प्रखंड में विभिन्न सरकारी योजनाओं की जांच में एक – एक कर गड़बड़ी सामने आ रही है. जिसके आधार पर कार्रवाई का डंडा भी चलने लगा है. पहले डीलरों पर प्राथमिकी, अब आंगनबाड़ी केंद्रों पर अनियमितता की पोल खुलने के बाद कार्रवाई की गाज गिरी है.
एक महिला पर्यवेक्षिका सहित करीब दर्जन भर सेविकाओं पर कार्रवाई की चाबुक चली है. जिसमें से एक महिला पर्यवेक्षिका व पांच सेविकाओं की गंभीर लापरवाही सामने आने के बाद हटाने की कार्रवाई हो सकती है. विभाग ने संबंधित दोषियों से स्पष्टीकरण तलब करते हुए पूछा है कि क्यों नहीं आपको इस लापरवाही के लिये चयनमुक्त कर दिया जाय. साथ ही गोगरी सीडीपीओ मधु प्रिया से भी शो-कॉज पूछा गया है.
क्या है पूरा मामला
डीएम के निर्देश पर गठित अधिकारियों की टीम ने एक साथ गोगरी में धावा बोल कर सरकारी योजनाओं की सच्चाई से रूबरू हुए. इस दौरान कई गड़बड़ी सामने आयी है. बाल विकास परियोजना के डीपीओ सियाराम सिंह ने बताया कि करीब 42 केंद्रों के निरीक्षण में दो दर्जन केंद्रों पर छोटी-बड़ी गड़बड़ी सामने आयी है. जिसमें से पांच केंद्रों पर गंभीर लापरवाही को देखते हुए संबंधित सेविका से स्पष्टीकरण पूछा गया है कि क्यों नहीं इसके लिये चयनमुक्त कर दिया जाये? इसी तरह खटहामहल स्थित केंद्र 210 की स्थिति अंसतोषपद्र पाये जाने के बाद महिला पर्यवेक्षिका पर भी चयन मुक्ति की तलवार लटकने लगी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




