घर-घर जाकर ''दीदी'' छुड़वाएगी शराब की लत

Published at :16 Feb 2016 5:10 AM (IST)
विज्ञापन
घर-घर जाकर ''दीदी'' छुड़वाएगी शराब की लत

बछौता की मुखिया के नेतृत्व में मद्य निषेद्य संचालन समिति का हुआ गठन सेविका, सहायिका व आशा कार्यकर्ताओं गांव-गांव में जाकर लोगों को करेंगी जागरूक बैठक में ही मुखिया के सामने दो टोला सेवकों ने शराब छोड़ने का लिया संकल्प खगड़िया : अब ‘दीदी’ हर घर के दरवाजे पर पहुंच कर शराब छोड़ने के लिये […]

विज्ञापन

बछौता की मुखिया के नेतृत्व में मद्य निषेद्य संचालन समिति का हुआ गठन

सेविका, सहायिका व आशा कार्यकर्ताओं गांव-गांव में जाकर लोगों को करेंगी जागरूक
बैठक में ही मुखिया के सामने दो टोला सेवकों ने शराब छोड़ने का लिया संकल्प
खगड़िया : अब ‘दीदी’ हर घर के दरवाजे पर पहुंच कर शराब छोड़ने के लिये प्रेरित करेंगी. इसके लिये शराब की बुराइयों के बारे जागरूकता फैलाने के लिये सेविका, सहायिका, आशा कार्यकर्ताओं के कंधे पर जिम्मेदारी सौंपी गयी है.
सोमवार को बछौता पंचायत के प्राथमिक मकतब में मुखिया रिजवाना खातून के नेतृत्व में मद्य निषेद्य संचालन समिति का गठन किया गया. इसके अनुसार मुखिया श्रीमती प्रवीण को अध्यक्ष, प्रधानाध्यापक अनिल कुमार को उपाध्यक्ष, रामाशंकर वर्मा को सचिव बनाया गया है. जबकि विकास मित्र जयश्री कुमारी को टीम का विशिष्ट सदस्य चुना गया.
मौके पर टोला सेवकों, सेविका, सहायिका, आशा कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया. मौके पर ही सीएम, सीसी, जीविका के प्रतिनिधियों की उपस्थिति नगण्य रही. पंचायत लोक शिक्षा समिति के सौजन्य से हुई बैठक में दो टोला सेवकों ने शराब नहीं पीने का संकल्प लिया. जिसका मौजूद लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट से स्वागत किया. मौके पर मुखिया ने रिजवाना प्रवीण ने शराब की बुराइयों से अवगत कराते हुए शराब मुक्त समाज में हर किसी से सहयोग की गुजारिश की.
वरीय प्रेरक रामाशंकर वर्मा ने मद्य निषेद्य अभियान के बारे में जानकारी दी. इस मौके पर डेजी कुमारी, रंजना कुमारी, सरस्वती कुमारी, साधना कुमारी, पूनम कुमारी, रानी कुमारी, बेबी कुमारी, बबीता कुमारी, द्रोपदी कुमारी, बिंदु कुमारी आदि महिलाओं ने भी अभियान को सफल बनाने का संकल्प दोहराया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन