खाताधारक नहीं कर रहे लेन-देन
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :15 Feb 2016 5:34 AM (IST)
विज्ञापन

हजारों खाताधारकों के लेन-देने नहीं करने से क्लोज हो सकते हैं खाते नहीं मिलेगा ओवर ड्राॅफ्ट व बीमा का लाभ खगड़िया : पीएम जन धन योजना के तहत खोले गये हजारों खातों में पैसों का आदान प्रदान (जमा- निकासी) नहीं हो रही है. इससे बैंक के पदाधिकारी तो परेशान हैं ही, साथ में इस योजना […]
विज्ञापन
हजारों खाताधारकों के लेन-देने नहीं करने से क्लोज हो सकते हैं खाते
नहीं मिलेगा ओवर ड्राॅफ्ट व बीमा का लाभ
खगड़िया : पीएम जन धन योजना के तहत खोले गये हजारों खातों में पैसों का आदान प्रदान (जमा- निकासी) नहीं हो रही है. इससे बैंक के पदाधिकारी तो परेशान हैं ही, साथ में इस योजना का उद्देश्य भी प्रभावित हो रहा है. बड़ी मशक्कत के बाद लगभग डेढ़ वर्षों में इस जिले के करीब पौने दो लाख लोगों के खाते पीएम जन धन योजना के तहत खोले गये थे. लोगों के खाते खोलने के लिए जिला मुख्यालय से लेकर पंचायत स्तर पर कई चरणों में शिविर का आयोजन किया गया था.
अधिसंख्य लोगों के खाते इन्हीं शिविरों में खोले गये थे, लेकिन जो परिणाम निकलकर सामने आया है उससे लोग चिंतित है. मिली जानकारी के मुताबिक 50 प्रतिशत लोग बैंक में खाता खुलने के बावजूद अपने खाते का संचालन नहीं कर रहे हैं. ये लोग अपने खाते में पैसे जमा नहीं करते हैं. इससे इनके खाते पर बंद होने का खतरा मंडराने लगा है.
बैंक सूत्र के मुताबिक अगर लंबे समय तक खातेधारी अपने खातों से जमा निकासी नहीं करते हैं तो ऐसे खातेधारक के खातों को बैंक क्लोज कर देता है. खातेधारियों की लापरवाही का आलम यह है कि कई लोग खाता खुलवाने के महीनों बीत जाने के बाद भी अपना पासबुक / एटीएम कार्ड लेने बैंक नहीं गये हैं. यूनियन बैंक कोसी कॉलेज के शाखा प्रबंधक बीके शर्मा की मानें तो खातेधारियों को पासबुक / एटीएम के लिए सूचना भी भेजी गयी है.
यहां बताते चले कि जिले के सभी बैंकों से पीएम जन धन योजना के तहत वर्ष 2014 से अब तक लोगों के खाते खोले हैं. बिहार ग्रामीण बैंक द्वारा सर्वाधिक लगभग 50 हजार लोगों के खाते खोले गये है. इसके अलावे यूनियन बैंक , एसबीआइ सेंट्रल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा ने भी हजारों लोगों के खाते खोले है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




