किशोरी से गैंगरेप, घायल किया
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :11 Feb 2016 4:06 AM (IST)
विज्ञापन

मामला मधवापुर पंचायत के दियारा का परबत्ता : प्रखंड के माधवपुर पंचायत अंतर्गत मुरादपुर गांव के निकट दियारा में बुधवार को एक नाबालिग लड़की के साथ गैंग रेप किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. पीड़िता 14 वर्षीया किशोरी बतायी जा रही है. दरिंदों ने बुधवार अपराह्न को दियारा में उस समय घटना को […]
विज्ञापन
मामला मधवापुर पंचायत के दियारा का
परबत्ता : प्रखंड के माधवपुर पंचायत अंतर्गत मुरादपुर गांव के निकट दियारा में बुधवार को एक नाबालिग लड़की के साथ गैंग रेप किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. पीड़िता 14 वर्षीया किशोरी बतायी जा रही है. दरिंदों ने बुधवार अपराह्न को दियारा में उस समय घटना को अंजाम दिया, जब पीड़िता अपने भाई के साथ खेत में काम करने गयी थी.
इस दौरान दो युवक उसे अकेला देख कर मकई के खेत में खींच ले गये तथा उसके साथ दुष्कर्म किया. बाद में शोरगुल होने पर दोनों युवक अपनी साइकिल छोड़ कर भाग गये. पीड़िता ने दोनों को पहचानने का दावा किया है. पीड़िता के पिता प्रदेश से बाहर मजदूरी करते हैं. मिली जानकारी के अनुसार घटना में पीड़िता को कचिया से घायल भी किया गया है. इधर थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि इस मामले में आरोपी सिंटू सिंह व पल्टू सिंह के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




