नन्हा मुन्हा राही हूं देश का सिपाही हूं

Published at :09 Feb 2016 4:32 AM (IST)
विज्ञापन
नन्हा मुन्हा राही हूं देश का सिपाही हूं

वार्षिकोत्सव पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित खगड़िया : सदर प्रखंड के दक्षिणी भदास गांव स्थित न्यू डेफोडिल्स एकेडमी के वार्षिकोत्सव के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन जदयू नेता सुशांत यादव ने फीता काट कर किया. विद्यालय के प्राचार्य वतन कुमार पांडेय कार्यक्रम के दौरान मौजूद बच्चों व अभिभावकों को संबोधित […]

विज्ञापन

वार्षिकोत्सव पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

खगड़िया : सदर प्रखंड के दक्षिणी भदास गांव स्थित न्यू डेफोडिल्स एकेडमी के वार्षिकोत्सव के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन जदयू नेता सुशांत यादव ने फीता काट कर किया. विद्यालय के प्राचार्य वतन कुमार पांडेय कार्यक्रम के दौरान मौजूद बच्चों व अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों के गुण को निखारा जाता है,
उसकी प्रतिभा की पहचान की जाती है . मौके पर बच्चों द्वारा क्विज प्रतियोगिता, ड्रॉइंग प्रतियोगिता, खेल प्रतियोगिता तथा नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया . वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान श्रेयाने मैया यशोदा ये तेरा कन्हैया.. गीत पर डांसकर उपस्थित लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया. वहीं अभय के द्वारा नन्हा मुन्हा राही हूं देश का सिपाही हूं …गाये गीत पर लोगों ने जम कर तालिया बजायी. मौके पर शिक्षक मुकेश झा, भानू, शुभम ,शिवधारी सहित प्रतिभागी श्रेया, सुजाता, नेहा, साक्षी,मुस्कान ,अभय सिहं, प्राण आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन