बिहार का पहला ‘ट्री टॉप वॉक-वे’ यहां बनेगा, एडवेंचर भरा होगा ऊंचाई से जानवरों को देखना

Updated:
विज्ञापन

ट्री टॉप वॉक-वे (सांकेतिक तस्वीर)

Bihar Tourist Place: बिहार का पहला ‘ट्री टॉप वॉक-वे’ बनने वाला है. खास बात यह है कि ‘ट्री टॉप वॉक-वे’ कहीं और नहीं बल्कि पटना जू में बनाया जाएगा. लगभग 15 फुट की ऊंचाई से जानवरों को देखना एडवेंचर भरा होगा. एक अलग एक्सपीरियंस यहां आने वाले लोगों को मिलेगा.

विज्ञापन

Bihar Tourist Place: पटना जू घूमने आने वाले लोगों को बेहद अलग और नया एक्सपीरियंस मिलने वाला है. यहां बिहार का पहला ‘ट्री टॉप वॉक-वे’ बनने वाला है. इसके लिए प्रस्ताव तैयार किया है. यह वॉकवे यहां आने वाले विजिटर्स को ऊंचाइयों से जंगल और जानवरों का अद्भुत दीदार करने का मौका देगा, जो राज्य के पर्यटन और वन्यजीव अनुभव को एक नई ऊंचाई प्रदान करेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

सेंट्रल जू ऑथोरिटी को भेजी गई रिपोर्ट

पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अपर मुख्य सचिव आनंद किशोर ने इस संबंध में बताया कि प्रोजेक्ट की डिटेल परियोजना रिपोर्ट तैयार हो चुकी है. अंतिम मंजूरी के लिए इस रिपोर्ट को सेंट्रल जू ऑथोरिटी (सीजेडए) के पास भेजा गया है.

अपर मुख्य सचिव ने उम्मीद जताई है कि इसी महीने सीजेडए से मंजूरी मिलने के बाद वॉकवे के निर्माण कार्य को जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा. पटना जू में यह नया प्रयोग बिहार में अपनी तरह का पहला प्रयास होगा, जो नेचर लवर्स को एक खास अनुभव देगा.

ऐसा होगा लकड़ी से बना वॉक वे

जानकारी के मुताबिक, यह वॉकवे विशेष रूप से लकड़ी से तैयार किया जाएगा. इसे जमीन से लगभग 15 फीट की ऊंचाई पर स्थापित किया जाएगा, जिससे यहां आने वाले पेड़ों की शाखाओं के बीच से जू की नेचुरल ब्युटी को एक नए नजरिए से देख सकेंगे. वॉकवे की चौड़ाई लगभग 16 फुट रखी जाएगी.

कितने रुपए की लागत से बनाया जाएगा वॉक वे?

परियोजना के पहले फेज में इस ट्री टॉप वॉकवे की लंबाई 100 मीटर होगी, जिसका मुख्य उद्देश्य दो बड़े ‘सीलोन ओक’ के पेड़ों को आपस में जोड़ना है. इसके रास्ते में कई अन्य पेड़ भी आयेंगे, जो इस पैदल मार्ग के अनुभव को और भी प्राकृतिक और रोमांचक बना देंगे. इस पूरी परियोजना की अनुमानित लागत लगभग दो करोड़ रुपये तय की गई है.

Also Read: ‘नीतीश कुमार के समर्थन के बिना लालू प्रसाद CM नहीं बन पाते’, सदन में सम्राट चौधरी ने कहा

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन