देवघर रिखिया केस में 20 आरोपी बरी, साक्ष्य के अभाव में देवघर कोर्ट का फैसला

Updated:
विज्ञापन
Deoghar News

रिखिया केस में 20 आरोपित बरी

Deoghar News: देवघर के रिखिया कांड मामले में न्यायालय ने साक्ष्यों के अभाव में सभी 20 आरोपी को बरी कर दिया है. इस फैसले के बाद मामले को लेकर लंबे समय से चल रही कानूनी प्रक्रिया समाप्त हो गई है और राजनीतिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई है.

विज्ञापन

देवघर से संजीत मंडल की रिपोर्ट 

Deoghar News: झारखंड के देवघर जिले में वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान रिखिया थाना कांड संख्या 80/2019 में नामजद शशांक शेखर भोक्ता समेत कुल 20 आरोपी को न्यायालय ने साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया है. यह मामला बैजनाथपुर चौक पर कथित रूप से ईवीएम से जुड़े विवाद और सड़क जाम से संबंधित था.

आरोप साबित करने में विफल रहा अभियोजन

न्यायालय ने सुनवाई के दौरान पाया कि अभियोजन पक्ष आरोपों को प्रमाणित करने के लिए ठोस साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर सका. मामले में पेश किए गए गवाह भी अपने बयानों पर टिक नहीं पाए, जिसके कारण आरोप सिद्ध नहीं हो सका.

घटना को लेकर क्या था मामला

लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान बैजनाथपुर चौक पर ईवीएम ले जा रहे वाहन को लेकर संदेह की स्थिति उत्पन्न हुई थी. इसी क्रम में कुछ लोगों द्वारा सड़क जाम किया गया था. प्राथमिकी में लूटपाट और क्षति पहुंचाने जैसे आरोप लगाए गए थे.

बचाव पक्ष का पक्ष

बचाव पक्ष का कहना था कि न तो किसी वाहन की लूट हुई और न ही किसी प्रकार की क्षति पहुंचाई गई. आरोपों को निराधार बताते हुए इसे साजिश करार दिया गया.

न्यायालय का निष्कर्ष

सभी पक्षों की दलीलों और साक्ष्यों के परीक्षण के बाद न्यायालय ने पाया कि आरोप संदेह से परे साबित नहीं हो सके. इसी आधार पर सभी आरोपितों को बरी करने का आदेश दिया गया. फैसले के बाद आरोपितों और उनके समर्थकों में संतोष व्यक्त किया गया. कोर्ट में शशांक शेखर भोक्ता के अलावा, विधायक सुरेश पासवान, डॉ मुन्नम संजय, दिनेशानंद झा सहित कई कांग्रेसी और झामुमो नेता मौजूद थे. 

इसे भी पढ़ें: चूल्हे से निकली चिंगारी से 10 लाख संपत्ति खाक, घर तो गया; जीवन में भी लगी आग

इसे भी पढ़ें: रांची के लोगों को जाम से जल्द मिलेगी राहत, ट्रैफिक सिस्टम सुधारने के लिए यातायात पुलिस का बड़ा कदम

विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola