अश्लील गाना बजाया, तो खैर नहीं
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :08 Feb 2016 1:20 AM (IST)
विज्ञापन

शांतिपूर्ण सरस्वती पूजा संपन्न कराने को लेकर प्रशासन ने कसी कमर प्रतिमा स्थापित करने के लिए संबंधित क्षेत्र के थानाध्यक्ष पूजा समिति व आम लोगों को जारी करेंगे लाइसेंस गोगरी : सरस्वती पूजा पर मनचले और हुड़दंगबाजों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है. अनुमंडल क्षेत्र में समारोह पूर्वक व […]
विज्ञापन
शांतिपूर्ण सरस्वती पूजा संपन्न कराने को लेकर प्रशासन ने कसी कमर
प्रतिमा स्थापित करने के लिए संबंधित क्षेत्र के थानाध्यक्ष पूजा समिति व आम लोगों को जारी करेंगे लाइसेंस
गोगरी : सरस्वती पूजा पर मनचले और हुड़दंगबाजों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है. अनुमंडल क्षेत्र में समारोह पूर्वक व निजी स्तर पर प्रतिमा स्थापित कर सरस्वती पूजा करने के लिए पुलिस ने लाइसेंस जारी करने का फैसला लिया है. डीएसपी राजन कुमार सिन्हा ने पूजा के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य कर दिया गया है.
उन्होंने कहा कि बिना लाइसेंस के समारोह पूर्वक व निजी स्तर पर पूजा करनेवाले लोगों पर कार्रवाई की जायेगी. डीएसपी ने बताया कि इसके लिए अनुमंडल के सभी थानाध्यक्ष और ओपीध्यक्ष को दिशा निर्देश दिया गया है.
डीएसपी ने बताया कि प्रतिमा स्थापित करने के लिए संबंधित क्षेत्र के थानाध्यक्ष पूजा समिति व लोगों को लाइसेंस जारी करेंगे. लाइसेंस जारी होने के बाद समिति द्वारा अंकित नियम का पालन करना अनिवार्य है. जबकि पूजा के दौरान असामाजिक तत्व व हुड़दंगियों पर नजर रखने का भी निर्देश सभी थानाध्यक्षों को दिया गया है. ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो.
डीजे बजाने के िलए लाइसेंस अनिवार्य
डीएसपी ने बताया कि डीजे बजाने के लिए भी लाइसेंस लेना अनिवार्य कर दिया गया है. साथ ही डीजे पर अश्लील गाने बजाने पर कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




