रेलवे की जमीन पर बन रही सड़क
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :06 Feb 2016 8:11 AM (IST)
विज्ञापन

रेलवे ने जतायी आपत्ति डीएम को लिखा पत्र खगड़िया : रेलवे की जमीन पर सरकारी योजना से अनाधिकृत रूप से सड़क का निर्माण कराये जाने तथा रेलवे की जमीन से मिट्टी काटने की बातें सामने आयी हैं. इस पर रेलवे के अधिकारी ने आपत्ति जताते हुए डीएम को पत्र लिखा है. रेल अधिकारी ने डीएम […]
विज्ञापन
रेलवे ने जतायी आपत्ति डीएम को लिखा पत्र
खगड़िया : रेलवे की जमीन पर सरकारी योजना से अनाधिकृत रूप से सड़क का निर्माण कराये जाने तथा रेलवे की जमीन से मिट्टी काटने की बातें सामने आयी हैं. इस पर रेलवे के अधिकारी ने आपत्ति जताते हुए डीएम को पत्र लिखा है. रेल अधिकारी ने डीएम को पत्र लिख कर कहा है कि धमहरा रेलवे स्टेशन से सहरसा रेल खंड के बीच कई जगहों पर सरकारी योजनाओं से रेलवे जमीन पर सड़क निर्माण तथा मिट्टी काटी जा रही है.
पूर्व मध्य रेलवे समस्तीपुर के सहायक मंडल अभियंता ने रेलवे के नियमों का हवाला देते हुए डीएम को लिखे पत्र में कहा है रेलवे की जमीन पर किसी प्रकार का निर्माण कार्य कराने के पूर्व रेल विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र लेना आवश्यक है. इसके विपरीत रेलवे से बगैर अनापत्ति प्रमाण पत्र लिए ही रेलवे की जमीन पर अवैध रूप से सड़क का निर्माण एवं मिट्टी कटाई की जा रही है. सहायक मंडल अभियंता ने रेलवे की जमीन पर सड़क निर्माण एवं मिट्टी कटाई पर रोक लगाने का अनुरोध करते हुए पहले निर्माण के लिए रेलवे के सक्षम पदाधिकारी से अनापत्ति प्रमाण पत्र लेने को कहा है.
रेल अभियंता ने डीएम को लिखे पत्र में इस बात का उल्लेख किया है कि सहरसा सोनवर्षा कचहरी स्टेशन के मध्य कोपरिया – सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन के बीच, धमाराघाट -कोपरिया स्टेशन के बीच तथा धमाराघाट यार्ड में मंदिर के पास रेल भूमि से ही मिट्टी काटकर अवैध तरीके से राज्य सरकार की योजना से सड़क का निर्माण कराया जा रहा है. सूत्र के मुताबिक सहायक मंडल अभियंता द्वारा लिखे गये पत्र के आलोक में डीएम साकेत कुमार ने मानसी तथा चौथम सीओ से जांच कर रिपोर्ट मांगी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




