पिस्टल व कट्टा के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

Published at :05 Feb 2016 4:50 AM (IST)
विज्ञापन
पिस्टल व कट्टा के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

हथियार को बेचने की बना रही थी योजना, गुप्त सूचना पर पकड़ी गयी गोगरी : थाना क्षेत्र से बुधवार को पुलिस ने हथियार और कारतूस के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है. उसके पास से एक पिस्टल, एक कट्टा व पिस्टल के 18 कारतूस पुलिस ने बरामद किया है. एसडीपीओ राजन कुमार सिन्हा और […]

विज्ञापन

हथियार को बेचने की बना रही थी योजना, गुप्त सूचना पर पकड़ी गयी

गोगरी : थाना क्षेत्र से बुधवार को पुलिस ने हथियार और कारतूस के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है. उसके पास से एक पिस्टल, एक कट्टा व पिस्टल के 18 कारतूस पुलिस ने बरामद किया है. एसडीपीओ राजन कुमार सिन्हा और गोगरी थानाध्यक्ष सतीशचन्द्र मिश्र ने बताया कि गुप्ता सूचना के आधार पर मुश्कीपुर मोहल्ले के समस परवेज आलम और उसकी पत्नी गुड़िया खातून किसी अपराधी को हथियार बेचने और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे.
इसी सूचना पर पुलिस जैसे ही मुश्कीपुर पहुंची, वैसे ही गिरफ्तार गुड़िया का पति परवेज आलम फरार हो गया. गुड़िया को पुलिस ने पिस्टल, कट्टा व 18 कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया .थानाध्यक्ष ने बताया कि उक्त महिला अपने पति के साथ मिलकर हथियार तस्करी करने की योजना बना रही थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन