परंपरागत फसल के प्रभेद का करायें निबंधन
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Feb 2016 5:19 AM (IST)
विज्ञापन

पौधा किस्म एवं किसान अधिकार संरक्षण अधिनियम को लेकर कार्यशाला खगड़िया : कृषि विज्ञान केंद्र के सभागार में मंगलवार को पौधा किस्म एवं किसान अधिकार संरक्षण अधिनियम विषय को लेकर कार्यशाला सह प्रशिक्षण का आयोजन किया गया. उद्घाटन पौधा किस्म एवं किसान अधिकार संरक्षण प्राधिकरण रांची के पौधा संरक्षण के विशेषज्ञ डॉ उमाकांत दूबे, कार्यक्रम […]
विज्ञापन
पौधा किस्म एवं किसान अधिकार संरक्षण अधिनियम को लेकर कार्यशाला
खगड़िया : कृषि विज्ञान केंद्र के सभागार में मंगलवार को पौधा किस्म एवं किसान अधिकार संरक्षण अधिनियम विषय को लेकर कार्यशाला सह प्रशिक्षण का आयोजन किया गया. उद्घाटन पौधा किस्म एवं किसान अधिकार संरक्षण प्राधिकरण रांची के पौधा संरक्षण के विशेषज्ञ डॉ उमाकांत दूबे, कार्यक्रम समन्वयक डॉ ब्रजेन्दु कुमार एवं बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर के वैज्ञानिक डॉ चंदन राय ने किया.
डॉ ब्रजेंदू ने बताया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य कृषकों के द्वारा अथवा किसी क्षेत्र विशेष में विकसित फसलों के प्रभेदों का सम्बद्ध कृषक अथवा कृषक समूहों को बौद्धिक अधिकार प्रदान करने हेतु जागरूक करना है. इस कार्यक्रम में जिले के सभी कृषि समन्वयक तथा लगभग 100 किसानों ने भाग लिया. इस कार्यक्रम में डॉ दूबे ने भारत सरकार के उक्त अधिनियम 2001 के बारे में विस्तृत रूप से चर्चा की तथा कृषकों से अपील किया कि वे अपने परंपरागत फसल के प्रभेद जिसमें कुछ विशिष्ट गुण हो उसका निबंधन अवश्यक करायें. जिससे इसके लाभ से वंचित न होना पड़े.
डॉ चंदन राय ने बताया कि जिले में खाद्यान्न फसल, सब्जी फसल एवं फलदार पौधों के परंपरागत किस्मों की भरमार है. कार्यक्रम समन्वयक डॉ ब्रजेन्दु कुमार ने कृषकों को आश्वासन दिलाया कि उनके फसल व पौधों के किस्म को निबंधित कराने में कृषि विज्ञान केन्द्र हर संभव सहायता प्रदान करने को तैयार है.उन्होनें प्रशिक्षण में भाग लेने वाले पदाधिकारी तथा कृषकों को इस अधिनियम का जानकारी अधिक से अधिक लोगों को अग्रसारित करने की बातें कही. किसान मो जफीरूल जावेद होदा, संजीव कुमार सिंह तथा रामप्रवेश सिंह ने जिले में खाद्यान्न फसलों के विभिन्न प्रभेद जैसे सौरखी, चीना, कौनी खेड़ी तथा धान की परंपरागत प्रजाति जैसे हथिया झूलन बरोगर इत्यादि जो विलुप्त होने के कगार पर है. इस कार्यक्रम में जिला कृषि पदाधिकारी, केन्द्र के वैज्ञानिक ई मनोज कुमार राय, डॉ अनिता कुमारी, जितेन्द्र कुमार, डॉ सत्येन्द्र कुमार, पवन कुमार, प्रहलाद कुमार, सज्जन कुमार, राकेश मंडल, सोनी सिंह, ललित चौधरी आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




