पंचायत चुनाव में आरक्षण पर लोगों में उत्सुकता

पंचायत चुनाव में आरक्षण पर लोगों में उत्सुकता परबत्ता. प्रखंड समेत पूरे जिले में पंचायत चुनाव 2016 की तैयारियां प्रारंभिक दौर में है. इसके लिये पंचायतों में विभिन्न पदों पर आरक्षण निर्धारण की प्रक्रिया चल रही है. जिला स्तर पर आरक्षण का निर्धारण के बाद राज्य चुनाव आयोग द्वारा इसके अनुमोदन के बाद इसका प्रकाशन […]
पंचायत चुनाव में आरक्षण पर लोगों में उत्सुकता परबत्ता. प्रखंड समेत पूरे जिले में पंचायत चुनाव 2016 की तैयारियां प्रारंभिक दौर में है. इसके लिये पंचायतों में विभिन्न पदों पर आरक्षण निर्धारण की प्रक्रिया चल रही है. जिला स्तर पर आरक्षण का निर्धारण के बाद राज्य चुनाव आयोग द्वारा इसके अनुमोदन के बाद इसका प्रकाशन किया जायेगा. यह प्रकाशन जनवरी के अंतिम सप्ताह में होने की संभावना है. इस बीच आम लोगों में इस बारे में जानने की उत्सुकता चरम पर है कि किस पंचायत के किस पद को किस कोटि के लिए आरक्षित किया गया है. इस संबंध में राज्य चुनाव आयोग द्वारा जारी निदेर्शों के अनुसार विगत चुनाव में जो पद किसी भी कोटि के लिए आरक्षित था वह पद इस बार के चुनाव में आरक्षण से मुक्त होगा. जो पद पिछले चुनाव में अनारक्षित था उस पद को इस बार किसी न किसी कोटे के लिये आरक्षित किया जायेगा. इसके अलावा अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित पदों में भी बदलाव होने की संभावना है. इस कोटि के लिए आरक्षण की गणना उस पंचायत की जनसंख्या में अनुसूचित जाति के सदस्यों की जनसंख्या के अनुपात के आधार पर होगी. सभी प्रकार के आरक्षण की अधिकतम सीमा पचास प्रतिशत ही रहेगी. अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिये पुरुष /महिला के आरक्षण की सीमा दोनों मिलाकर अधिकतम बीस प्रतिशत होगी. महिलाओं के लिये आरक्षण का निर्धारण करने के क्रम में यह ध्यान रखा जायेगा कि महिलाओं में पचास प्रतिशत आरक्षित वर्ग तथा शेष पचास प्रतिशत सामान्य वर्ग की महिलायें होंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




