रांची: वार्ड 41 का सामुदायिक भवन को नगर निगम ने किया सील, विरोध में धरना पर बैठे कांग्रेस कार्यकर्ता

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर (AI Image)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Ranchi News: वार्ड संख्या 41 स्थित सामुदायिक भवन को रांची नगर निगम द्वारा सील किए जाने के बाद क्षेत्र में विवाद गहरा गया है. निगम की कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए हैं. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

रांची से राजेश कुमार झा की रिपोर्ट

विज्ञापन

Ranchi News: रांची में वार्ड संख्या 41 स्थित सामुदायिक भवन को रांची नगर निगम द्वारा सील किए जाने के बाद क्षेत्र में विवाद गहराता जा रहा है. सहायक नगर आयुक्त ने मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई करते हुए भवन को निगम के कब्जे में ले लिया. भवन के मुख्य गेट पर चस्पा नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि यह रांची नगर निगम की परिसंपत्ति है और कुछ लोगों द्वारा इस पर अनाधिकृत रूप से कब्जा किया गया था. साथ ही आम लोगों को सख्त निर्देश दिया गया है कि भवन में लगाए गए ताले या सील के साथ किसी तरह की छेड़छाड़ न करें, अन्यथा नियमसम्मत कार्रवाई की जाएगी. 

स्थानीय लोगों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश 

नगर निगम की इस कार्रवाई के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और रांची महानगर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया. विरोध स्वरूप सामुदायिक भवन के बाहर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया गया है. भवन के सचिव विशाल सिंह ने कहा कि वार्ड की पार्षद नीलम चौधरी ने इस पुराने सामुदायिक भवन को अपने निजी पार्षद कार्यालय के रूप में उपयोग करने के लिए चिन्हित किया है और नगर निगम को गलत जानकारी देकर भवन को सील कराया है. वहीं कांग्रेस नेताओं ने निगम की कार्रवाई को जनविरोधी बताते हुए कहा कि यह भवन वर्षों से गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए उपयोगी रहा है. यहां श्राद्ध जैसे कार्यक्रमों के लिए नि:शुल्क सुविधा दी जाती थी, जबकि विवाह के लिए मात्र 1100 रुपये में उपलब्ध कराया जाता था. इसके अलावा बच्चों के लिए पेंटिंग गतिविधियां, बुजुर्गों के लिए योगा सत्र और अटल क्लिनिक जैसी सेवाएं भी संचालित होती थीं.

आंदोलन तेज करने की चेतावनी 

जगन्नाथपुर कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष रविशंकर ने कहा कि जिस भवन का उपयोग समाज के हर वर्ग द्वारा किया जाता था, उसे ही बंद करना दुर्भाग्यपूर्ण है. महानगर कांग्रेस के महासचिव सह प्रवक्ता इंद्रजीत सिंह ने चेतावनी दी कि जब तक भवन को फिर से आम जनता के लिए नहीं खोला जाता, तब तक धरना जारी रहेगा. प्रदेश महासचिव कमल ठाकुर ने भी कहा कि अगर मांगें नहीं मानी गईं तो चरणबद्ध आंदोलन और नगर निगम का घेराव किया जाएगा. उन्होंने कहा कि यहां 23, 24, 26, 28 अप्रैल के अलावा 01 से 08 मई तक विवाह कार्यक्रम के लिए पहले से ही बुकिंग किया गया है. धरना में अभिषेक सिंह, निश्चल सिंह, सीमा हेम्ब्रम, आकाश रजवार, अनिकेत सिंह, नील सिंह और मनीष सिंह सहित कई लोग शामिल रहे.

Also Read: झारखंड बार काउंसिल चुनाव: मधुलता, रिंकू समेत 5 महिलाएं बनीं सदस्य, महेश तिवारी का परिणाम फिलहाल होल्ड पर

Also Read: अब सुरक्षा मानकों पर चलेंगी रांची की स्कूल वैन, बिना GPS और पुलिस वेरिफिकेशन वाले वाहनों पर कार्रवाई की मांग

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola