रामगढ़: मां शीतला मंदिर का 23वां वर्षगांठ भव्य अटूट भंडारे के साथ हुआ संपन्न

Updated:
विज्ञापन
Ramgarh News

वर्षगांठ अनुष्ठान के समापन पर मौजूद वार्ड पार्षद व कमिटी के पदाधिकारी.

Ramgarh News: रामगढ़ के रांची रोड स्थित मां शीतला मंदिर का 23वां वर्षगांठ पांच दिवसीय अनुष्ठान के समापन पर भव्य अटूट भंडारे के साथ श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति में संपन्न हुआ है. इससे जुड़ी पूरी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

रामगढ़ से भागीरथ महतो की रिपोर्ट 

Ramgarh News: मां शीतला मंदिर, रांची रोड के 23वें वर्षगांठ पर आयोजित पांच दिवसीय कार्यक्रम का समापन भव्य अटूट भंडारे के साथ हुआ. इस अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर माता का प्रसाद ग्रहण किया. मंदिर परिसर में दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी.

भक्ति और आस्था के बीच उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

कार्यक्रम में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से माता का प्रसाद ग्रहण किया. पूरे मंदिर परिसर में धार्मिक माहौल देखने को मिला और श्रद्धालु दूर-दूर से पहुंचकर भंडारे में शामिल हुए.

अतिथियों की मौजूदगी में हुआ कार्यक्रम का आयोजन

इस अवसर पर रांची की मेयर रोशनी खलखो, मांडू विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो, भाजपा नेता राजू चतुर्वेदी और वार्ड नंबर सात के पार्षद अविनाश उपाध्याय शामिल हुए. अतिथियों का स्वागत रमा शर्मा और कांता सिल्ली ने माता की चुनरी देकर किया.

23 वर्षों से लगातार हो रहा है अटूट भंडारा

रमा शर्मा ने बताया कि यह भंडारा पिछले 23 वर्षों से लगातार आयोजित किया जा रहा है, जिसे अटूट भंडारे के नाम से जाना जाता है. भंडारे में पुड़ी-सब्जी, कढ़ी-चावल और सूजी हलवा की व्यवस्था की गई थी. गर्मी को देखते हुए आम झोरा और आम रस की भी विशेष व्यवस्था की गई थी.

पांच दिवसीय यज्ञ के साथ हुआ कार्यक्रम का समापन

मंदिर के मुख्य पुजारी जितेंद्र मिश्रा ने कहा कि माता शीतला की विशेष कृपा भक्तों पर बनी रहती है. पांच दिवसीय यज्ञ के उपरांत यह भंडारा भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ.

सफल आयोजन में समिति और श्रद्धालुओं का योगदान

कार्यक्रम को सफल बनाने में शीतल अखाड़ा के अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष निश्चल सिंह, सचिन, अंकित कौशल सहित पूरी टीम का योगदान रहा. मौके पर पावनी शर्मा, रानी मिश्रा, सुषमा सिंह, सुमन शर्मा, कांता सिल्ली सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे.

Also Read: अब सुरक्षा मानकों पर चलेंगी रांची की स्कूल वैन, बिना GPS और पुलिस वेरिफिकेशन वाले वाहनों पर कार्रवाई की मांग

Also Read: झारखंड बार काउंसिल चुनाव: मधुलता, रिंकू समेत 5 महिलाएं बनीं सदस्य, महेश तिवारी का परिणाम फिलहाल होल्ड पर

विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola