‘खलनायक रिटर्न्स’ का ऐलान, संजय दत्त फिर बनेंगे बल्लू, पहला लुक आउट

Updated:
विज्ञापन

खलनायक रिटर्न्स, फोटो- इंस्टाग्राम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

संजय दत्त ने ‘खलनायक रिटर्न्स’ का ऐलान कर दिया है. इसका पहला लुक तेजी से वायरल हो रहा है. हालांकि फिल्म की कास्ट और रिलीज डेट को लेकर अभी कोई खुलासा नहीं किया गया है.

विज्ञापन

करीब तीन दशक बाद हिंदी सिनेमा के सबसे यादगार एंटी-हीरो किरदारों में से एक की वापसी होने जा रही है. संजय दत्त ने अपनी नई फिल्म ‘खलनायक रिटर्न्स’ का आधिकारिक ऐलान कर दिया है. 24 अप्रैल को उन्होंने फिल्म का पहला लुक शेयर किया. बैकग्राउंड में बजता पॉपुलर गाना ‘खलनायक हूं मैं’ पुरानी यादों को ताजा कर गया.

विज्ञापन

‘खलनायक रिटर्न्स’ का पहला लुक

संजय दत्त ने कहा- कुछ कहानियां खत्म नहीं होती

संजय दत्त ने इस घोषणा के साथ लिखा, “कुछ कहानियां खत्म नहीं होती… वो दोबारा शुरू होती हैं. खलनायक रिटर्न्स.” हालांकि फिल्म की कास्ट और रिलीज डेट को लेकर अभी कोई खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन सिर्फ इस अनाउंसमेंट ने ही फिल्म को चर्चा में ला दिया है.

‘खलनायक’ की कहानी

साल 1993 में रिलीज हुई फिल्म ‘खलनायक’, जिसे सुभाष घई ने निर्देशित किया था. इस फिल्म में संजय दत्त ने ‘बल्लू’ का किरदार निभाया था, जबकि माधुरी दीक्षित और जैकी श्रॉफ भी अहम भूमिकाओं में नजर आए थे.फिल्म की कहानी एक खतरनाक अपराधी बल्लू के इर्द-गिर्द घूमती है, जो पुलिस की गिरफ्त से भाग जाता है. उसे पकड़ने के लिए इंस्पेक्टर राम (जैकी श्रॉफ) अपनी मंगेतर गंगा (माधुरी दीक्षित) को अंडरकवर भेजता है. इसके बाद कहानी में खूब सारे टर्न आते हैं.

संजय दत्त के अन्य फिल्मी प्रोजेक्ट्स

संजय दत्त हाल ही में निर्देशक आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर 2’ में नजर आए थे, जो 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में उन्होंने एसपी चौधरी असलम का दमदार किरदार निभाया. यह स्पाई थ्रिलर बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता साबित हुई और भारत में 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी है. अब संजय जल्द ही अपनी अगली फिल्म ‘आखिरी सवाल’ में दिखाई देंगे. इस फिल्म का निर्देशन अभिजीत वारंग ने किया है और यह 8 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

यह भी पढ़ें- आलिया भट्ट ने बताया राहा का फ्यूचर प्लान, कहा- एक्टिंग नहीं, इस फील्ड में जाएगी बेटी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola