वरष्ठि एकादश ने जीता मैच

Published at :15 Jan 2016 6:42 PM (IST)
विज्ञापन
वरष्ठि एकादश ने जीता मैच

वरिष्ठ एकादश ने जीता मैचमहेशखूंट. थाना क्षेत्र के एसपीएम उच्च विद्यालय राजधाम महेशखूंट के खेल मैदान में गुरुवार को टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. मैच का उद्घाटन थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने किया. मैच वरिष्ठ एकादश टीम एवं नि: शुल्क क्विज जंकशन के बीच खेला गया. इसमें एकादश की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते […]

विज्ञापन

वरिष्ठ एकादश ने जीता मैचमहेशखूंट. थाना क्षेत्र के एसपीएम उच्च विद्यालय राजधाम महेशखूंट के खेल मैदान में गुरुवार को टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. मैच का उद्घाटन थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने किया. मैच वरिष्ठ एकादश टीम एवं नि: शुल्क क्विज जंकशन के बीच खेला गया. इसमें एकादश की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 250 रन बनाये. थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने अर्द्धशतकीय पारी खेली. वहीं अशोक सिंह, प्रवीण चौरसिया, मणि भूषण, सागर ने भी अपना योगदान दिया. जवाब में खेलने उतरी नि: शुल्क क्विज जंकशन की टीम 20 ओवर में 229 रन पर सिमट गयी. इसमें सुमन का सर्वाधिक 47 रन का योगदान रहा. मैच के निर्णायक अजीत कुमार थे. राजाराम, बबलू सिंह ने भी अच्छे खेल का प्रदर्शन किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन