सोहरी को हरा अमनी बना विजेता

सोहरी को हरा अमनी बना विजेताफोटो है 5 मेंकैप्सन- पुरस्कार वितरण करते नगर सभापति खगडि़या. अमनी के खेल मैदान में गुरुवार को क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला सहारा टीम अमनी बनाम सोहरी के बीच हुआ. इसमें अमनी की टीम ने सोहरी को 70 रनों से हरा कर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया. टॉस जीत कर […]
सोहरी को हरा अमनी बना विजेताफोटो है 5 मेंकैप्सन- पुरस्कार वितरण करते नगर सभापति खगडि़या. अमनी के खेल मैदान में गुरुवार को क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला सहारा टीम अमनी बनाम सोहरी के बीच हुआ. इसमें अमनी की टीम ने सोहरी को 70 रनों से हरा कर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया. टॉस जीत कर सोहरी की टीम ने पहले क्षेत्र रक्षण करने का फैसला लिया. वहीं अमनी की टीम को बल्लेबाजी करने का न्योता दिया. अमनी की टीम के बल्लेबाजों ने निर्धारित 20 ओवर में 160 रन बनाये. जवाब में सोहरी की पूरी टीम सभी विकेट गंवा कर मात्र 90 रनों पर सिमट गयी. मुख्य अतिथि नगर सभापति मनोहर कुमार यादव ने विजेता व उप विजेता टीम को शिल्ड प्रदान कर सम्मानित किया. दोनों टीम को प्रोत्साहन के रूप में नकद राशि देकर उनका हौसला बढ़ाया. उन्होंने मौके पर खिलाडि़यों से कहा कि खेल में हार जीत होती है, खिलाडि़यों को खेल के प्रति इमानदार होना चाहिए. मौके पर खेल प्रेमी सर्वजीत पांडेय, चंदन चौधरी, अमीर खान, अमित तिवारी, इंदल यादव, राज कुमार, सौरभ सिंह, आयोजक पप्पू यादव, मिथिलेश यादव, डबलू पासवान, प्रेम कुमार पासवान, राजेश कुमार सहित सैकड़ों खेल प्रेमी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




