नये साल के आगमन पर जम कर हुई आतिशबाजी

Published at :01 Jan 2016 9:46 PM (IST)
विज्ञापन
नये साल के आगमन पर जम कर हुई आतिशबाजी

नये साल के आगमन पर जम कर हुई आतिशबाजी मानसी. नया साल नया जोश और नई उम्मीदे लेकर आया. इसके लिए युवा वर्ग प्रखंड के विभिन्न चौक-चौराहा पर नये साल आगमन और पुराने साल के विदाई की तैयारी जोरदार ढंग से किया. शाम ज्यों-ज्यों ढलती जा रही थी. मस्ती परवान चढती जा रही थी. सभी […]

विज्ञापन

नये साल के आगमन पर जम कर हुई आतिशबाजी मानसी. नया साल नया जोश और नई उम्मीदे लेकर आया. इसके लिए युवा वर्ग प्रखंड के विभिन्न चौक-चौराहा पर नये साल आगमन और पुराने साल के विदाई की तैयारी जोरदार ढंग से किया. शाम ज्यों-ज्यों ढलती जा रही थी. मस्ती परवान चढती जा रही थी. सभी युवाओं का नजर घड़ी की सूई पर टिकी थी. जैसे ही घड़ी की सूई टिक-टिक करती हुई रात के बारह पर पहुंची. वैसे ही फुलझडि़यों और पटाखों की जम कर आतिशबाजी हुई. कुछ पटाखें आसमान की उचाइयों में पहुंच कर गले मिलने लगा. डीजे की मस्त-मस्त धुन पर कॉकटेल-मॉकटेल के संग जाम टकराने लगे. इसका मजा ले रहे युवाओं का पैर खुद व खुद थिरकने लगा. और फिर सर्द मौसम में एक साथ पूरे चौक-चौराहों पर हैप्पी न्यू ईयर का शोर सुनाई देने लगा. प्रखंड के लोहिया चौक,सुभाष चौक एवं पटेल चौक पर युवा वर्ग नये साल के आगमन की तैयारी बड़ा ही भव्य ढंग से किया. युवा वर्ग बीते साल के सभी गिल सिकवे को भुलाकर एक दूसरे को बधाई देने के अलावे नया साल के आगमन का मजा ले रहे थे.इस न्यू ईयर के कार्यक्रम में हर उम्र के लोग नजर आ रहे थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन