बहनोई के गांव में दोस्तों के साथ शौच के लिए गये युवक की लहेरिया धार में डूबने से हुई मौत

Published by :RAJKISHORE SINGH
Published at :25 Apr 2026 10:13 PM (IST)
विज्ञापन
बहनोई के गांव में दोस्तों के साथ शौच के लिए गये युवक की लहेरिया धार में डूबने से हुई मौत

गोगरी थाना क्षेत्र के फतेहपुर व मुश्कीपुर के लहेरिया धार में डूबा युवक

विज्ञापन

– गोगरी थाना क्षेत्र के फतेहपुर व मुश्कीपुर के लहेरिया धार में डूबा युवक गोगरी. थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव के समीप लहेरिया धार में शनिवार की दोपहर शौच करने गये युवक की डूबने से मौत हो गयी. बताया जाता है कि महेशखूंट थाना क्षेत्र के मदारपुर गांव निवासी बेचन ठाकुर के 17 वर्षीय पुत्र निशांत कुमार बहनोई मुश्कीपुर निवासी इंद्रजीत ठाकुर के घर मुश्कीपुर आया था. मुश्कीपुर में अन्य युवकों के साथ फतेहपुर और मुश्कीपुर रोड नंबर 14 के बीच लहेरिया धार में शौच करने गया था. इसी दौरान धार के पानी में डूब गया. घटना की जानकारी के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. तालाब के पास लोगों की भीड़ जमा हो गयी. ग्रामीणों ने घटना की जानकारी रामपुर सरपंच नूर आलम और गोगरी थाना को दिया. पुलिस तत्काल घटना स्थल पर पहुंचकर शव बरामद कर पंचनामा बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. घटना के संबंध में लोगों ने बताया कि मृतक निशांत कुमार शनिवार को दोपहर अन्य साथी के साथ शौच के लिए घर से निकला था. इस दौरान पैर फिसलने के कारण वह धार के पानी में डूब गया. साथ में मौजूद अन्य साथियों ने बचाने की काफी कोशिश किया. लेकिन गहरे पानी होने के कारण वह डूब गया. मौके पर मौजूद लोगों ने शोर मचाना शुरू किया. इसके बाद तालाब के किनारे लोगों की भीड़ जमा हो गयी. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना थाना को देते हुए शव को तालाब से बाहर निकला. शव के निकलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था. थानाध्यक्ष अरबिंद कुमार ने बताया कि इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. शव को पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया. उन्होंने बताया कि आवेदन प्राप्त होने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन