मारपीट मामले में तीन गिरफ्तार

Published by :RAJKISHORE SINGH
Published at :25 Apr 2026 9:13 PM (IST)
विज्ञापन
मारपीट मामले में तीन गिरफ्तार

मारपीट मामले में तीन गिरफ्तार

विज्ञापन

चौथम. थाना क्षेत्र के एक गांव में बच्चा चोर की बात कहकर लड़की को पेड़ से बांधकर पिटाई करने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. बताया जाता है कि ठुट्ठी निवासी लालबिहारी शर्मा के पुत्र बिनो शर्मा, अवध शर्मा के पुत्र रंजीत कुमार, सुदीन शर्मा के पुत्र जीतेंद्र शर्मा को गिरफ्तार किया गया. यह कार्रवाई सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर की गयी है. थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक लड़की को पेड़ से बांधकर पीटते हुए दिखाया गया था. जांच में पाया गया कि यह घटना चौथम थाना क्षेत्र के ग्राम ठुठी मोहनपुर पंचायत की है. पीड़ित लड़की मौसी के घर आयी थी. वह गलती से किसी अन्य व्यक्ति के घर में जाकर बैठ गयी. जहां बच्चा सोया हुआ था. घर वालों ने उसे बच्चा चोर समझ लिया. उसके साथ मारपीट की. घटना का संज्ञान लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चौथम थाने की पुलिस ने छापेमारी की. पुलिस ने इस मामले में अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया. थानाध्यक्ष ने कहा कि अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन