अभिभावकों ने मचाया हंगामा, एचएम ने मांगी माफी

अभिभावकों ने मचाया हंगामा, एचएम ने मांगी माफी बेलदौर. प्रखंड क्षेत्र के पिरनगरा पंचायत के मध्य विद्यालय उदहाबासा में व्याप्त अनियमितताओं से क्षुब्ध होकर अभिभावकों ने विद्यालय प्रबंधन के विरोध में गुरुवार को हंगामा किया. इसके कारण विद्यालय में कई घंटे तक पठन पाठन का कार्य ठप रहा. ग्रामीणों ने बताया कि गुरुवार को साढ़े […]
अभिभावकों ने मचाया हंगामा, एचएम ने मांगी माफी बेलदौर. प्रखंड क्षेत्र के पिरनगरा पंचायत के मध्य विद्यालय उदहाबासा में व्याप्त अनियमितताओं से क्षुब्ध होकर अभिभावकों ने विद्यालय प्रबंधन के विरोध में गुरुवार को हंगामा किया. इसके कारण विद्यालय में कई घंटे तक पठन पाठन का कार्य ठप रहा. ग्रामीणों ने बताया कि गुरुवार को साढ़े ग्यारह बजे तक स्कूल बंद था. इसके अलावा कई दिनों से स्कूल में एमडीएम का संचालन नहीं किया जा रहा था. ग्रामीण स्कूल प्रबंधन द्वारा स्कूल शिक्षा समिति के अध्यक्ष एवं सचिव को प्रभाव में लेकर स्कूल के दो शिक्षकों को डीइओ से मिलकर दूसरे स्कूल में प्रतिनियुक्त करवा दिए जाने, एचएम के स्कूल से प्राय: गायब रहने, स्टॉक पंजी से ज्यादा स्कूल में चावल रहने एवं छात्रवृत्ति एवं पोशाक राशि के वितरण नहीं किए जाने आदि से नाराज थे. लोगों की नाराजगी को देखते हुए स्कूल के एचएम ने ग्रामीणों से माफी मांगते हुए जल्द सुधार किये जाने का आश्वासन दिया. वहीं प्रधानाध्यापक ने कुहासा एवं ठंड के कारण स्कूल के देर से खुलने की बात स्वीकार की. कहा कि चापाकल खराब रहने के कारण एमडीएम बंद था. शीघ्र ही इसे ठीक कर एमडीएम का संचालन प्रारंभ कर कर दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




