ओवरब्रिज नर्मिाण की मांग

ओवरब्रिज निर्माण की मांग फोटो है 16 मेंकैप्सन- केबीन ढाला का लगा जाम का दृश्य महेशखूंट . स्थानीय स्टेशन के समीप केबीन ढाला पर ओवरब्रिज नहीं रहने से वाहन चालक सहित पैदल यात्रियों को रोज जाम से दो चार होना पड़ रहा है. ट्रेन आने के दौरान रेलवे ढाला गिरने के बाद वाहनों की लंबी […]
ओवरब्रिज निर्माण की मांग फोटो है 16 मेंकैप्सन- केबीन ढाला का लगा जाम का दृश्य महेशखूंट . स्थानीय स्टेशन के समीप केबीन ढाला पर ओवरब्रिज नहीं रहने से वाहन चालक सहित पैदल यात्रियों को रोज जाम से दो चार होना पड़ रहा है. ट्रेन आने के दौरान रेलवे ढाला गिरने के बाद वाहनों की लंबी कतार लोहिया चौक से सब्जी मंडी तक सड़कों पर वाहनों की लंबी कतार खड़ी हो जाती है. जिस कारण राहगिरों को पैदल चलने में काफी परेशानी होती है. उक्त ढाला पर रेलवे ओवर ब्रिज के निर्माण को लेकर रेल उपभोक्ता संघर्ष समिति के बैनर तले सुभाष चंद्र जोशी के नेतृत्व में महेशखूंट रेलवे स्टेशन पर धरना प्रदर्शन भी किया गया था. लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है. समिति के संयोजक सुभाष चंद्र जोशी, जदयू नेता प्रवीण कुमार चौरसिया, जय कुमार सिन्हा, वासुदेव आदि ने रेलवे ओवर निर्माण कराने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




