छुटे हुए 41 हजार परिवारों को मिलने लगा खाद्यान्न

Published at :29 Dec 2015 10:02 PM (IST)
विज्ञापन
छुटे हुए 41 हजार परिवारों को मिलने लगा खाद्यान्न

छुटे हुए 41 हजार परिवारों को मिलने लगा खाद्यान्न तीन लाख से अधिक परिवारों को मिल रहा है सस्ते दर पर अनाजप्रतिनिधि, खगड़िया. पीडीएस से वंचित जिले के 41 हजार परिवारों को सस्ते दर पर गेहूं तथा चावल मिलने लगा है. काफी दिनों से इन परिवारों को पीडीएस के तहत खाद्यान्न नहीं मिल रहा था. […]

विज्ञापन

छुटे हुए 41 हजार परिवारों को मिलने लगा खाद्यान्न तीन लाख से अधिक परिवारों को मिल रहा है सस्ते दर पर अनाजप्रतिनिधि, खगड़िया. पीडीएस से वंचित जिले के 41 हजार परिवारों को सस्ते दर पर गेहूं तथा चावल मिलने लगा है. काफी दिनों से इन परिवारों को पीडीएस के तहत खाद्यान्न नहीं मिल रहा था. सामाजिक,आर्थिक जाति जनगणना में हुई श्रूटी के कारण इतने परिवारों के 1 लाख 66 हजार 597 सदस्यों को पीडीएस के तहत मिलने वाले खाद्यान्न से वंचित रहना पड़ रहा था. लेकिन इनकी आपत्ति पर हुई जांच के बाद वंचित लगभग 41 हजार परिवारों का नाम जोड़ दिया गया है. बीते महा ही इतने परिवारों के बीच राशन कार्ड का वितरण कर इन्हें खाद्यान्न मुहैया कराया जा रहा है. विभागीय जानकारी के मुताबिक पूर्व से जिले के 2 लाख 82 हजार 418 परिवारों के लगभग 12 लाख लोगों को पीडीएस के तहत सस्ते दर पर खाद्यान्न मिल रहा है. नये परिवारों के पीडीएस में शामिल होने से यह आंकड़ा 13 लाख 66 हजार 217 हो गया है. वर्तमान समय में पीडीएस के तहत 3 लाख 23 हजार 412 परिवारों को गेहूं एवं चावल मिल रहे है. अगर आवंटन की बात की जाये तो इस जिले के 13 लाख 66 हजार 217 लोगों के लिए प्रत्येक माह 27324.34 क्विंटल गेहूं तथा 40986.91 क्विंटल चावल प्राप्त होते है. प्रखंडों में लाभुकों की संख्या खगडि़या – 62601खगडि़या नगर परिषद -6226चौथम -28048मानसी-17564अलौली-56515गोगरी-55878परबत्ता-49917बेलदौर-40188गोगरी नगर पंचायत -6075

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन