वद्यिुत उपकेन्द्र के लिए भूमि उपलब्ध कराने का नर्दिेश

Published at :29 Dec 2015 8:40 PM (IST)
विज्ञापन
वद्यिुत उपकेन्द्र के लिए भूमि उपलब्ध कराने का नर्दिेश

विद्युत उपकेन्द्र के लिए भूमि उपलब्ध कराने का निर्देश प्रतिनिधि, परबत्ता प्रखंड के भरसो पंचायत अंतर्गत भरसो गांव के निकट दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के तहत बनने वाले विद्युत उपकेन्द्र के बनने की कार्रवाई अब आगे बढना प्रारंभ हो गया है. इसके लिये भूमि उपलब्ध कराने की दिशा में पहल भी शुरू हो […]

विज्ञापन

विद्युत उपकेन्द्र के लिए भूमि उपलब्ध कराने का निर्देश प्रतिनिधि, परबत्ता प्रखंड के भरसो पंचायत अंतर्गत भरसो गांव के निकट दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के तहत बनने वाले विद्युत उपकेन्द्र के बनने की कार्रवाई अब आगे बढना प्रारंभ हो गया है. इसके लिये भूमि उपलब्ध कराने की दिशा में पहल भी शुरू हो गयी है. जिला पदाधिकारी खगडि़या ने सभी संबंधित अंचल अधिकारियों को पत्र भेजकर 60 मीटर लंबा तथा 40 मीटर चौड़ा भूखंड उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है. इस योजना के तहत जिले के पांच प्रखंडों में 33/11 के वी का विद्युत शक्ति उपकेन्द्र बनाये जाने का प्रस्ताव है. इसमें परबत्ता के अलावा बेलदौर के बलैठा,चौथम के हरदिया,गोगरी के मैरा तथा खगडि़या के ओलापुर में सबस्टेशन बनाये जाने की प्रक्रिया चल रही है. इस हेतु विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता ने अगस्त माह में ही भूमि उपलब्ध कराने का आग्रह करने का पत्र लिखा था. डीएम कार्यालय ने अंचल कार्यालय को इससे समय पर अवगत करा दिया था. हालांकि चार माह बीत जाने के बावजूद इसमें किसी प्रकार की प्रगति होने की कोई सूचना नहीं मिली है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन