कांग्रेसियों ने मनाया पार्टी का स्थापना दिवस

Published at :28 Dec 2015 9:43 PM (IST)
विज्ञापन
कांग्रेसियों ने मनाया पार्टी का स्थापना दिवस

कांग्रेसियों ने मनाया पार्टी का स्थापना दिवस फोटो है. 13 मेंकैप्सन.संबोधित करते वक्ताखगड़िया. जिला कांग्रेस कार्यालय में सोमवार को पार्टी का 131 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया. पार्टी के जिलाध्यक्ष कुमार भानु प्रताप उर्फ गुड्डू पासवान ने कार्यकर्ताओं के उपस्थिति में पार्टी के ध्वज का झंडोत्तोलन कर सलामी दी. उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं को […]

विज्ञापन

कांग्रेसियों ने मनाया पार्टी का स्थापना दिवस फोटो है. 13 मेंकैप्सन.संबोधित करते वक्ताखगड़िया. जिला कांग्रेस कार्यालय में सोमवार को पार्टी का 131 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया. पार्टी के जिलाध्यक्ष कुमार भानु प्रताप उर्फ गुड्डू पासवान ने कार्यकर्ताओं के उपस्थिति में पार्टी के ध्वज का झंडोत्तोलन कर सलामी दी. उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना 28 दिसंबर 1885 को हुई थी. स्थापना के बाद से ही देश को नयी दिशा. गुलाम भारत को अंग्रेजों से आजादी दिलाने के लिए संघर्ष किया. प्रमंडलीय अध्यक्ष सुजय कुमार ने कहा कि आजादी के बाद देश में काफी राजनीतिक उथल पुथल हुआ. इंदिरा गांधी व राजीव गांधी को देश के लिए बलिदान देना पड़ा. आजादी के बाद देश को आत्मनिर्भर बनाने व सुख – समृद्धि लाने के लिए प्रथम प्रधानमंत्री द्वारा देश के विकास को पटरी पर लाने का काम किया गया है.वहीं कांग्रेस के प्रवक्ता अरूण कुमार ने कहा कि कांग्रेस धर्मनिरपेक्ष पार्टी है कांग्रेस ने देश में सभी धर्मों एंव सभी जातियों को एक सूत्र में बांध कर कट्टर पंथियों एवं सांप्रदायिक ताकतों को कुचलने का काम किया है. वहीं जिला महामंत्री अर्जुन स्वर्णकार, प्रखंड अध्यक्ष मो नौशाद आलम, अलौली प्रखंड अध्यक्ष सुरेश सदा जिला उपाध्यक्ष मुनमुन सिंह , बुद्धदेव प्रसाद यादव, सुर्यनारायण वर्मा ने कहा कि कांग्रेस देश में बेरोजगारी की समस्या , किसानों की समस्या एवं समाज के दबे कुचले व्यक्तियों के लिए कई कल्याणकारी योजनाओं पर काम किया है. मौके पर डॉ विद्यानंद दास, श्याम सुंदर दास, अरुण ठाकुर, मनोज मिश्रा आदि दर्जनों कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन