क्राइम कंट्रोल पर दिया गया जोर
खगड़िया/गोगरी: मुंगेर प्रमंडल के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआइजी) सुधांशु कुमार ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय कक्ष में पंजी का अवलोकन किया. डीआइजी ने एसपी दीपक वर्णवाल से क्राइम कंट्रोल के लिए किये जा रहे उपायों की जानकारी ली. उन्होंने आये दिन राज्य में हो रही कई प्रकार की घटनाओं को रोकने के तौर-तरीके की जानकारी […]
खगड़िया/गोगरी: मुंगेर प्रमंडल के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआइजी) सुधांशु कुमार ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय कक्ष में पंजी का अवलोकन किया. डीआइजी ने एसपी दीपक वर्णवाल से क्राइम कंट्रोल के लिए किये जा रहे उपायों की जानकारी ली. उन्होंने आये दिन राज्य में हो रही कई प्रकार की घटनाओं को रोकने के तौर-तरीके की जानकारी दी. इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार रंजन सहित कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे.
गोगरी प्रतिनिधि के अनुसार, डीआइजी श्री कुमार ने गोगरी एसडीपीओ कार्यालय का निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में कार्यालय के सभी पंजी का गहन अवलोकन किया. इस क्रम में ही एसडीपीओ राकेश कुमार को कई निर्देश दिये. आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर विधि-व्यवस्था बनाये रखने के लिए कुर्की-जब्ती, कांड का निष्पादन, संपत्ति जब्ती आदि को लेकर निर्देश दिये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










