अधिवक्ताओं ने निरीक्षी जज को सौंपा स्मार पत्र

Published at :18 Dec 2015 10:03 PM (IST)
विज्ञापन
अधिवक्ताओं ने निरीक्षी जज को सौंपा स्मार पत्र

अधिवक्ताओं ने निरीक्षी जज को सौंपा स्मार पत्र खगड़िया. निरीक्षी न्यायाधीश जितेंद्र मोहन शर्मा को जिला विधिज्ञ संघ से जुड़े अधिवक्ताओं ने स्मार पत्र सौंपा. विधिक संघ के राजेंद्र प्रसाद महतो ने स्मार पत्र के माध्यम से विधिक संघ की समस्याओं से अवगत कराया. उन्होंने कहा कि विधिक संघ में जमीन कम है. संघ भवन […]

विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने निरीक्षी जज को सौंपा स्मार पत्र खगड़िया. निरीक्षी न्यायाधीश जितेंद्र मोहन शर्मा को जिला विधिज्ञ संघ से जुड़े अधिवक्ताओं ने स्मार पत्र सौंपा. विधिक संघ के राजेंद्र प्रसाद महतो ने स्मार पत्र के माध्यम से विधिक संघ की समस्याओं से अवगत कराया. उन्होंने कहा कि विधिक संघ में जमीन कम है. संघ भवन के दक्षिण खाली सरकारी जमीन का आवंटन हो जाने से संघ की समस्या का समाधान हो सकता है. उन्होंने कहा कि पूर्व में भी जिला प्रशासन द्वारा संघ भवन के दक्षिण 18 फिट जमीन उपलब्ध कराने आश्वासन दिया गया, जो अभी तक नहीं हो पाया. उन्होंने कहा कि स्थायी लोक अदालत में अध्यक्ष का पद वर्षों से रिक्त है. लोक अदालत में मात्र एक सदस्य ही वर्तमान में कार्यरत हैं. इससे स्थायी लोक अदालत का कार्य बाधित होता है. अधिवक्ताओं ने पारिवारिक विवाद के निष्पादन के लिए मध्यस्थता केंद्र का होना आवश्यक बताया है. साथ ही जिला में बाल सुरक्षा गृह के अभाव में किशोर किशोरी अपराधियों की रहने की कोई व्यवस्था नहीं है. इसके लिए स्थायी व्यवस्था की मांग की. अधिवक्ताओं ने न्यायालय परिसर में वाहन पार्किंग की व्यवस्था कराने की मांग की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन