तारा के किक से विजेता बनी महिला बिहार फुटबॉल टीम

Published at :16 Dec 2015 10:14 PM (IST)
विज्ञापन
तारा के किक से विजेता बनी महिला बिहार फुटबॉल टीम

तारा के किक से विजेता बनी महिला बिहार फुटबॉल टीम महिला बिहार टीम ने महिला कॉलेज की टीम को 4-1 से हराया फोटो है 21 मेंकैप्सन- खिलाड़ियों से परिचय लेते प्राचार्य व खेलते खिलाड़ी. प्रतिनिधि, खगड़ियाकोसी कॉलेज के खेल मैदान में बुधवार को महिला बिहार फुटबॉल टीम बनाम महिला कॉलेज टीम के बीच मैच खेला […]

विज्ञापन

तारा के किक से विजेता बनी महिला बिहार फुटबॉल टीम महिला बिहार टीम ने महिला कॉलेज की टीम को 4-1 से हराया फोटो है 21 मेंकैप्सन- खिलाड़ियों से परिचय लेते प्राचार्य व खेलते खिलाड़ी. प्रतिनिधि, खगड़ियाकोसी कॉलेज के खेल मैदान में बुधवार को महिला बिहार फुटबॉल टीम बनाम महिला कॉलेज टीम के बीच मैच खेला गया. महिला बिहार फुटबॉल टीम ने महिला कॉलेज की टीम को 4-1 से हरा कर विजेता का ताज पहना. मैच के शुरुआती दौर में महिला कॉलेज की ओर से जर्सी नंबर 19 की कोमल ने एक गोल दाग कर टीम को बढ़त दिला दी. इसके बाद बिहार टीम की जर्सी नंबर आठ की तारा खातून ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो गोल दाग कर 2-1 से बढ़त बना ली. खेल प्रेमी तारा के किक को देख कर दांतों तले अंगुली चबा रहे थे. तारा के पास फुटबॉल पहुंचते ही दर्शक तालियां बजा कर उत्साह बढ़ाते रहे. जर्सी नंबर 7 एवं जर्सी नंबर 15 की खिलाड़ी ने क्रमश: 1-1 गोल कर अपनी टीम को 4-1 से विजयी बनाने का गौरव प्राप्त किया. मैच का उद्घाटन कोसी कॉलेज के प्राचार्य राम पूजन सिंह व महिला कॉलेज के प्राचार्य संजीव नंदन शर्मा ने संयुक्त रूप से खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया. रेफरी आनंद गुप्ता व सहायक रेफरी विनय व कैलाश थे. मौके पर पूर्व पीटीआइ रामशरण ठाकुर, अखिल कुमार सिंह, मो वसीम, प्रो शिव विलास राय, प्रो तौसीफ मोहसिन, बमबम कुमार, सलाम, आशीष, दीपक, ललित, रजनीश कुमार समेत सैकड़ों खेल प्रेमी मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन