एनएच पर लगी जाम यात्री हलकान

Published at :22 Nov 2015 10:03 PM (IST)
विज्ञापन
एनएच पर लगी जाम यात्री हलकान

खगडि़या : एनएच 31 पर बूढ़ी गंडक पूल पर ट्रक खराब हो जाने के कारण रविवार को सड़क जाम हो गया. एनएच 31 पर वाहनों की लंबी कतार लग गई. बेगूसराय जिले के बलिया से महेशखूंट के बीच वाहनों की लंबी कतार लग गई. इस दौरान पूर्ण्िाया के आयुक्त की गाड़ी भी जाम में फंसी […]

विज्ञापन

खगडि़या : एनएच 31 पर बूढ़ी गंडक पूल पर ट्रक खराब हो जाने के कारण रविवार को सड़क जाम हो गया. एनएच 31 पर वाहनों की लंबी कतार लग गई. बेगूसराय जिले के बलिया से महेशखूंट के बीच वाहनों की लंबी कतार लग गई. इस दौरान पूर्ण्िाया के आयुक्त की गाड़ी भी जाम में फंसी रही.

हालांकि पुलिस प्रशासन द्वारा जाम हटाने के लिए तत्पर देखा गया. जाम के कारण लोग परेशान थे. जाम के कारण यात्री घंटों फंसे रहे. कई यात्री वाहन से उतरकर पैदल पांव ही बस स्टैंड तक पहुंचते देखे गये. वहीं निजी वाहन मालिक जाम खत्म होने का इंतजार करते रहे. छोटे-छोटे बच्चे अपने सर पर सामान उठा कर अपने अभिभावक के साथ अपनी गंतव्य तक जाते देखे गये.

वहीं दो पहिया वाहन चालक किसी तरह पगडंडी के रास्ते होकर निकलते देखे गये. यात्री बस स्टैंड पहुंचकर दूसरे वाहन का सहारा लेते देखे गये.

स्थानीय लोग संजय सहनी, राजेश यादव, चंद्रशेखर कुमार आदि ने बताया कि आये दिन बलुवाही बस स्टैंड की सड़कों के दोनों छोर पर वाहन चालक अपनी वाहन को खड़ी कर यात्रियांे को चढ़ाते व उतारने का काम सुबह से देर शाम तक किया करते हैं.

जिससे आवागमन कर रहे वाहनों को उक्त स्थान पर प्राय: जाम की समस्या से रू ब रू होना पड़ता है. हालांकि देर शाम जाम को हटा लिया गया. मुफस्सिल थाना अध्यक्ष इरशाद अहमद ने बताया कि जाम को हटा दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन