सीवान को हरा खगड़िया बना बिहार चैंपियन

Published at :22 Nov 2015 10:03 PM (IST)
विज्ञापन
सीवान को हरा खगड़िया बना बिहार चैंपियन

खगड़िया : मधुबनी में आयोजित युवा खेल सांस्कृतिक विभाग के तत्वावधान में आयोजित वीनू माकड़ अंडर 17 विद्यालय स्तरीय प्रतियोगिता के फाइनल मैच में खगड़िया की टीम ने सीवान को कांटे की टक्कर में सात विकेटों से हरा कर बिहार चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया है. मैच के पहले सीवान की टीम ने टॉस […]

विज्ञापन

खगड़िया : मधुबनी में आयोजित युवा खेल सांस्कृतिक विभाग के तत्वावधान में आयोजित वीनू माकड़ अंडर 17 विद्यालय स्तरीय प्रतियोगिता के फाइनल मैच में खगड़िया की टीम ने सीवान को कांटे की टक्कर में सात विकेटों से हरा कर बिहार चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया है.

मैच के पहले सीवान की टीम ने टॉस जीतकर पहले खगड़िया टीम को बल्लेबाजी करने का न्योता दिया. खगड़िया की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 131 रनों का लक्ष्य रखा. जवाब में उतरे सीवान के बल्लेबाज 18.5 ओवरों में ही सभी विकेट गंवा कर 124 रन ही बना सके. खगड़िया के बल्लेबाज अखलद ने आतिशी पारी खेलते हुये 51 रन का योगदान दिया. अमरजीत ने 25 एवं सोनू ने 20 रन बना कर विपक्षी टीम के सामने सम्मान जनक स्कोर खड़ा किया.

खगड़िया के अमित की तूफानी गेंदबाजी के सामने सीवान के बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिये. उन्होंने पांच विकेट झटके. सर्वेश तिवारी ने दो विकेट लिया. सर्वेश तिवारी मैन ऑफ द सिरीज बने. मैन ऑफ द मैच खगड़िया के ही अमित रहे. खगड़िया जिला क्रिकेट संघ के सचिव सदानंद प्रसाद ने बताया कि बिहार चैंपियन का खिताब मिलना खिलाड़ियों के परिश्रम, मेहनत व अभ्यास का नतीजा है. उन्होंने कहा कि खगड़िया जैसे छोटे जिले को बिहार चैंपियन का खिताब मिलना अपने आप में बहुत बड़ी बात है.

खगड़िया की टीम ने पहला मैच मुंगेर को हराकर, दूसरा मैच भोजपुर, तीसरा मैच मुजफ्फरपुर, चौथा मैच छपरा, पांचवा मैच भागलपुर व फाइनल में सीवान को हरा कर बिहार चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया है. चैंपियन बनने की खबर सुनते ही खेल प्रेमी खुशी से उछल पड़े.

पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी रविश चन्द्रा, युगल किशोर, जावेद अली, प्रकम कुमार, मनोज कुमार, पवन कुमार, सुधीर, दीपक कुमार, राकेश कुमार राजा, मुकेश यादव, इंद्रजीत, मोहत आर्यन, सुमित सूरी, अजीत कुमार, चंदन सिंह, रवि पर्वतियार, अशोक सिन्हा, साहब उद्दीन, संजू सर्राफ, प्रदीप कुमार, विजय कुमार, तरूण, विनोद झा, सुनील कुमार, रामजीत यादव, मनोहर कुमार, किशन, राजीव सहित सैकड़ों खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों को जीत की बधाई दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन