सरकारी नलकूप खराब होने से किसान परेशान

Published at :22 Nov 2015 10:03 PM (IST)
विज्ञापन
सरकारी नलकूप खराब होने से किसान परेशान

सरकारी नलकूप खराब होने से किसान परेशान पसराहा . प्रखंड क्षेत्र में लगा 50 से अधिक सरकारी नलकूप बेकार पड़ा है. पीएचडी द्वारा लाखों की लागत से लगाये गये नलकूप बेकार होने से किसानों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है. प्रखंड के देवरी पंचायत के अररिया गांव में पीएचडी विभाग द्वारा लगाया गया […]

विज्ञापन

सरकारी नलकूप खराब होने से किसान परेशान पसराहा . प्रखंड क्षेत्र में लगा 50 से अधिक सरकारी नलकूप बेकार पड़ा है. पीएचडी द्वारा लाखों की लागत से लगाये गये नलकूप बेकार होने से किसानों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है. प्रखंड के देवरी पंचायत के अररिया गांव में पीएचडी विभाग द्वारा लगाया गया नलकूप खराब रहने से किसानों को निजी पंप सेट से अपने खेत का पटवन करना होता है. इस गांव में नलकूप लगने से स्थानीय किसानों में काफी खुशी थी. किसानों को विश्वास था कि खेती के समय मे पटवन के लिए पानी की दिक्कत नहीं होगी. लेकिन नलकूप खराब होने से किसानों को निजी पंप सेट से मनमाना पैसा देकर भी अपने अपने खेतों का पटवन कराने की मजबूरी बनी हुई है. अररिया के किसान पप्पु यादव, बिभिषण यादव , सुनील आदि किसानों ने पीएचइडी विभाग से नलकूप के मरम्मती कराने की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन