ट्रेन लूटकांड का आरोपी गिरफ्तार

Published at :22 Nov 2015 9:30 PM (IST)
विज्ञापन
ट्रेन लूटकांड का आरोपी गिरफ्तार

महेशखूंट : 25 अक्तूबर को गोरखपुर से गुवाहाटी जाने वाली स्पेशल ट्रेन में लूट कांड में शामिल अपराधी को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया है. महेशखूंट जीआरपी अध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने बताया कि खगड़िया व मानसी जीआरपी ने नगर थाना क्षेत्र के बबुआगंज मुहल्ला में संयुक्त छापेमारी की. इसमें गोरखपुर-गुवाहाटी स्पेशल ट्रेन की […]

विज्ञापन

महेशखूंट : 25 अक्तूबर को गोरखपुर से गुवाहाटी जाने वाली स्पेशल ट्रेन में लूट कांड में शामिल अपराधी को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया है. महेशखूंट जीआरपी अध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने बताया कि खगड़िया व मानसी जीआरपी ने नगर थाना क्षेत्र के बबुआगंज मुहल्ला में संयुक्त छापेमारी की.

इसमें गोरखपुर-गुवाहाटी स्पेशल ट्रेन की एसी बोगी में लूटपाट में शामिल आरोपी संतोष कुमार तांती को शनिवार की देर रात गिरफ्तार किया गया. जीआरपी अध्यक्ष ने बताया कि 25 अक्टूबर को स्पेशल ट्रेन के एसी बोगी में सीवान निवासी कुमार सौरभ एवं उनकी पत्नी कुमारी श्वेता यात्रा कर रहे थे. इसी दौरान गौछारी रेलवे स्टेशन के समीप अपराधी लगभग आधे दर्जन यात्रियों के साथ लूटपाट किया. रेल यात्री श्वेता के हाथ का पर्स लेकर फरार हो गये. इसमें दो मोबाइल, नकद 55 सौ था.

उन्होंने बताया कि अन्य रेल यात्री के साथ भी लूटपाट की गयी. रेल पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मिश्र के निर्देश पर जीआरपी महेशखूंट, मानसी, खगड़िया की टीम गठित की गयी. संयुक्त छापेमारी में एक सप्ताह पूर्व लूटपाट में शामिल सुमित कुमार उर्फ रजधनिया व रवि कुमार को खगड़िया से गिरफ्तार किया गया था. गिरफ्तार दोनों लुटेरों के पास से पर्स, मोबाइल बरामद कर लिया गया है.

एक लुटेरा द्वारा सोने की चेन गला दी गयी थी. केस के अनुसंधानकर्ता रामाशीष सिंह के नेतृत्व में गठित टीम में जीआरपी थानाध्यक्ष शरद कुमार, मानसी के मिथिलेश कुमार व महेशखूंट के विजय कुमार सिंह ने छापेमारी की. थानाध्यक्ष ने बताया कि सभी अपराधी लालो सहनी गुट से जुड़े हुए हैं.

ये लोग प्राय: ट्रेन में लूटपाट की घटना को अंजाम देते थे. उन्होंने बताया कि लूटकांड में शामिल अन्य तीन अपराधियों की तलाश की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन